सर्दी के सितम के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आई अच्छी खबर, पढ़िये- मौसम का ताजा अपडेट
मौसम विभाग का यह भी कहना है कि अब रोजाना धूप खिलेगी और अगले एक सप्ताह के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान भी अब साफ ही रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। दो दिन कम रहने के बाद न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने लगेगा।
नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। पिछले एक पखवाड़े से भीषण ठंड का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों के लिए कुछ राहत की खबर है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठिठुरन के साथ बृहस्पतिवार सुबह धूप के दीदार हुए। दिन चढ़ने के साथ ही धूप के चटख होने पर लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की पुर्वानुमान के अनुसार ही बृहस्पतिवार सुबह से बादल छंट गए हैं और आसमान साफ हो गया है। ऐसे में धूप खिलेगी तो दिन का तापमान भी बढ़ेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी कम ही रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सिल्सियस के आसपास पहुंच भी सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में कहीं- कहीं ठिठुरन वाले ठंडे दिन के हालात बने रहेंगे। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 05 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि अगले एक सप्ताह के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान भी अब साफ ही रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। दो दिन कम रहने के बाद न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने लगेगा।
लगातार चौथे साल गणतंत्र दिवस पर साफ रहा मौसम
2008 में गणतंत्र दिवस पर न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। 2009, 2010, 2014 और 2018 में इस दिन घना कोहरा छाया था तो 2015 और 2017 में बारिश भी हुई थी। यह लगातार चौथा साल है जब गणतंत्र दिवस पर बारिश नहीं हुई व कोहरे ने भी परेशान नहीं किया।
हवाओं के असर से कोहरा ज्यादा नहीं कर रहा परेशान
वहीं, इससे पहले बफीर्ली हवाओं के कारण दिल्ली में ठिठुरन भरी सर्दी तो बुधवार को भी बरकरार रही, लेकिन दिन में खिली चटक धूप ने कुछ देर के लिए ही सही, थोड़ी राहत भी दी। अधिकांश इलाकों के अधिकतम तापमान में भी इजाफा हुआ है। बुधवार को दिन की शुरुआत अपेक्षाकृत राहत भरी रही। कोहरा छाया, लेकिन कम। पालम और सफदरजंग एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े आठ बजे तक ²श्यता का स्तर 800 मीटर तक रहा। दिन चढ़ने के साथ इसमें लगातार सुधार होता गया। इसकी एक वजह 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलना भी रहा।
उधर, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि यह तापमान भी ठिठुरन भरे दिन के मानक वाला है, लेकिन मंगलवार के मुकाबले इसमें चार डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 63 से 97 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। दिल्ली के अन्य इलाकों पालम, लोधी रोड, रिज, आयानगर, जाफरपुर, नरेला, नजफगढ़ और मयूर विहार में भी दिन का तापमान बढ़ा। अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस के लिहाज से नरेला जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस की ²ष्टि से लोधी रोड राजधानी के सबसे ठंडे इलाके रहे।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में शनिवार को इन रास्तों पर जाने से बचें, बंद रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन; बसों के लिए भी डायवर्जन
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में शुक्रवार को निकलेगी धूप या कोहरा करेगा परेशान, जानिए दो फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम