Move to Jagran APP

Delhi Metro Grey Line Extension: 2 लाख से अधिक यात्रियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा के लोगों का भी सफर होगा आसान

नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने से नजफगढ़ और आसपास के गांवों के 2 लाख से अधिक यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। कुलमिलाकर 50 गांवों के हजारों लोगों के इसका सीधा लाभ मिलेगा।

By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 02:03 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 02:03 PM (IST)
Delhi Metro Grey Line Extension: 2 लाख से अधिक यात्रियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा के लोगों का भी सफर होगा आसान
Delhi Metro Grey Line Extension: 2 लाख से अधिक यात्रियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा के लोगों को भी होगा लाभ

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो कॉरिडोर शुरू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर के 2 लाख से अधिक मेट्रो यात्रियों का इसका फायदा मिलने लगा। शुक्रवार दोपहर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 891 मीटर लंबे नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड खंड से मेट्रो ट्रेन की नजफगढ़ के भीतरी

loksabha election banner

इलाकों में पहुंच हो जाएगी।

जानकारी की मानें तो नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने से नजफगढ़ और आसपास के गांवों के 2 लाख से अधिक यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। कुलमिलाकर 50 गांवों के हजारों लोगों के इसका सीधा लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, दिल्ली-हरियाणा के गांवों खासतौर पर झज्जर स्थित एम्स तक भी मेट्रो के जरिये आवागमन आसान हो जाएगा।

इन इलाके के लोगों को होगा फायदा

नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो कारिडोर के खुलने से ढांसा, मित्रऊं, सुरहेड़ा, खड़खड़ी, कैर, झाड़ौदा कलां, कांगनहेड़ी सहित कई अन्य गांव के लोगों को सहूलियत होगी। पहले इन्हें मेट्रो के लिए नजफगढ़ आना पड़ता था। अब ये ढांसा बस स्टैंड से सीधे द्वारका आकर यहां से ब्ल्यू लाइन मेट्रो से वैशाली व नोएडा तक का सफर आसानी से कर सकेंगे।

  • ढांसा बस स्टैंड स्टेशन पर एक भूमिगत एकीकृत पार्किंग की भी सुविधा  है। द्वारका-नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड कारिडोर पर यह पहला भूमिगत मेट्रो स्टेशन है। वाहनों की पार्किंग के लिए एक पूरी भूमिगत मंजिल है।
  • ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने से 50 गांव के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। 
  • अब तक द्वारका-नजफगढ़ के बीच ही मेट्रो की सेवा है। ग्रे-लाइन पर ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो सेवाएं शुरू होने से लोग निजी व अन्य परिवहन का साधन छोड़ मेट्रो को अपनाएंगे।़
  • 2 साल पहले दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर 4.2 किलोमीटर के दायरे में द्वारका-नजफगढ़ के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू हुई थी।
  • ग्रे लाइ पर नजफगढ़ के आगे करीब 1.8 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो का विस्तार किया गया है। 
  • अब मेट्रो सेवाएं शुरू होने से दिल्ली के किसी कोने में पहुंचना आसान हो जाएगा। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.