एयरपोर्ट पर महिला के पास से बरामद हुआ सोने का पाउडर
कस्टम के अनुसार महिला तस्कर के पास से 883 ग्राम सोना बरामद हुआ है। सोना को पाउडर के रूप में महिला ने अपने कपड़े में छिपाकर रखे थे। वहीं दूसरे मामले में पेरिस से आए एक यात्री के हैंड बैग से सोने के 77 सिक्के बरामद हुए।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक महिला सहित दो लोगों को तस्करी के आरोप में पकड़ा है। कस्टम के अनुसार महिला तस्कर के पास से 883 ग्राम सोना बरामद हुआ है। सोना को पाउडर के रूप में महिला ने अपने कपड़े में छिपाकर रखे थे। वहीं दूसरे मामले में पेरिस से आए एक यात्री के हैंड बैग से सोने के 77 सिक्के बरामद हुए। दोनों ही मामलों की छानबीन जारी है। कस्टम अधिकारी ने बताया कि आरोपित महिला यात्री तीन जनवरी को दुबई से दिल्ली आई थी।
संदेश पर ली गई तलाशी
टर्मिनल-3 पर इमिग्रेशन से गुजरने के बाद वह ग्रीन चैनल से निकलने की ताक में थी। इसी दौरान संदेह होने पर महिला की तलाशी की गई। इस दौरान पता चला कि महिला के कपड़े में भूरे रंग का पाउडर भरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि यह पाउडर सोना है। दूसरा मामला चार जनवरी का है। आरोपित को पेरिस से दिल्ली पहुंचा था। ग्रीन चैनल पर करने के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर कस्टम ने उसे पकड़ा। एक्स-रे जांच में उसके हैंड बैग में संदिग्ध समान दिखे। जब सामान खोलकर जांच की गई तो उसमें 77 सोने के सिक्के, एक रिंग, एक चेन व अन्य सामान मिले। बरामद सोने का कुल वजन 761 ग्राम है। दोनों ही मामलों की छानबीन जारी है।
बाइक सवार बदमाशों ने मामा-भांजे को मारी गोली
दक्षिणी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहे मामा-भांजे को गोली मार दी। इससे दोनों घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लोधी कालोनी इलाके में सफाईकर्मी ओम प्रकाश अपने मामा संजय के साथ हजरत निजामुद्दीन इलाके में रहते हैं। वे मंगलवार सुबह सवा सात बजे वह अपने मामा संजय के साथ ड्यूटी जा रहे थे कि निजामुद़्दीन के पास एक बाइक से आए दो लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गोली ओम प्रकाश की जांघ में लगी। जांघ से पार करते हुए गोली संजय के पैर में जा लगी, जिससे वे भी घायल हो गए।