Move to Jagran APP

गिरिराज सिंह ने जेएनयू के छात्रों के प्रदर्शन पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, जानें क्‍या कहा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि छात्रावास शुल्क वृद्धि के मुद्दे पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों का प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 07:35 AM (IST)
गिरिराज सिंह ने जेएनयू के छात्रों के प्रदर्शन पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, जानें क्‍या कहा
गिरिराज सिंह ने जेएनयू के छात्रों के प्रदर्शन पर दी कड़ी प्रतिक्रिया, जानें क्‍या कहा

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि छात्रावास शुल्क वृद्धि के मुद्दे पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों का प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित है। कुछ लोग विवि को शहरी नक्सलवाद का केंद्र बनाना चाहते हैं और मोदी सरकार ऐसे लोगों को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। यह प्रदर्शन इसी की प्रतिक्रिया है।

loksabha election banner

विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित 

मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि शुल्क वृद्धि का मुद्दा महज एक बहाना है, क्योंकि जेएनयू प्रशासन द्वारा लिए जाने वाले शुल्क की तुलना दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य केंद्रीय संस्थानों से की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमने पहले भी देखा है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग ने भारत के खिलाफ नारे लगाए थे और संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी मनाई थी।' सिंह ने कहा, 'मोदी सरकार ने इन गतिविधियों पर रोक लगाई है। अब हम जो विरोध प्रदर्शन देख रहे हैं, वह राजनीति से प्रेरित है। शुल्क वृद्धि का मुद्दा महज एक बहाना है।' 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का संबोधन भाजपा उन लोगों के लिए करती है जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं।

मनमानी पर रोक लग गई 

उन्होंने कहा कि आंदोलन के पीछे छात्रों का एक समूह है, क्योंकि अब उनकी मनमानी पर रोक लग गई है। सिंह ने जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदर्शनकारियों की असली मंशा का पता चलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.