Move to Jagran APP

दिल्ली के चिड़ियाघर में जीवों की 75 प्रजातियों के बारे में लें जानकारी

इन दिनों आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर सरकारी विभाग लगातार काम कर रहे हैं। वहीं अब इस कड़ी में दिल्ली चिड़ियाघर भी जुड़ गया है जो देशभर के चिड़ियाघरों के साथ मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 12:47 PM (IST)
दिल्ली के चिड़ियाघर में जीवों की 75 प्रजातियों के बारे में लें जानकारी
चिड़ियाघर में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव में शामिल पर्यटक ’ सौ. चिड़ियाघर प्रशासन

नई दिल्ली [राहुल सिंह]। देशभर में इन दिनों आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर सरकारी विभाग लगातार काम कर रहे हैं। वहीं, अब इस कड़ी में दिल्ली चिड़ियाघर भी जुड़ गया है, जो देशभर के चिड़ियाघरों के साथ मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस दौरान 75 सप्ताह में देश के 75 चिड़ियाघरों में मौजूद जीवों की 75 प्रजातियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

loksabha election banner

इस जागरूकता के दौरान चिड़ियाघर के कर्मचारियों और चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों को एक प्रजाति के जानवर, पक्षी और सांप के रखरखाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।

चिड़ियाघर की निदेशक सोनाली घोष ने बताया कि केंद्र सरकार के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में देशभर के 75 चिड़ियाघरों को दिल्ली के चिड़ियाघर से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मुंबई के चिड़ियाघर से की गई, जिसमें हाथी की प्रजातियों के बारे में बताने के लिए लगातार आनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसके अलावा दिल्ली के चिड़ियाघर में हर सप्ताह अमृत महोत्सव के दौरान एक-एक कर वन्य जीवों की प्रजातियों के बारे में बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गुजरात के राजकोट स्थित चिड़ियाघर में अजगर की तीन प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, दिल्ली चिड़ियाघर में सफेद बाघ के बारे में विशेषज्ञों द्वारा बताया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.