Move to Jagran APP

अरुण जेटली के सम्मान में इस खेल परिसर का नाम बदलने की मांग, गंभीर ने लिखी LG को चिट्ठी

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखी है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 08:58 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 10:33 PM (IST)
अरुण जेटली के सम्मान में इस खेल परिसर का नाम बदलने की मांग, गंभीर ने लिखी LG को चिट्ठी
अरुण जेटली के सम्मान में इस खेल परिसर का नाम बदलने की मांग, गंभीर ने लिखी LG को चिट्ठी

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन से हर कोई दुखी है। पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखी है। पत्र के माध्यम से गंभीर ने यमुना खेल परिसर (Yamuna Sports Complex) का नाम बदलकर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley Sports Complex) के नाम पर रखने की मांग की है। भाजपा सांसद ने कहा है कि इस कॉम्प्लेक्स के नाम की जगह अरुण जेटली स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स रखा जाए।

loksabha election banner

गौतम गंभीर ने कहा कि अरुण जेटली के लिए हम सभी के मन में सम्मान है। हम चाहते हैं कि वह हमारे दिलों में हमेशा रहें। इसलिए प्रिय नेता के सम्मान में यमुना खेल परिसर का नाम बदलकर उनके नाम रखा जाना चाहिए।

 बता दें कि दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) में शनिवार दोपहर 12:07 बजे पूर्वी वित्त मंत्री का निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 9 अगस्त से एम्स के आइसीयू में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रही थी।

66 वर्षीय जेटली को एम्स में पिछले कई दिनों ने जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए हाल के दिनों में पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई बड़े नेताओं ने अस्पताल का दौरा किया था।

अरुण जेटली की अस्थियां गंगा में प्रवाहित
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां सोमवार को उनके बेटे रोहन जेटली की ओर से हर की पौड़ी के अस्थि प्रवाह घाट पर प्रवाहित की गई। तीर्थ पुरोहित देवेंद्र काकड़ ने अस्थि विसर्जन से संबंधित कर्मकांड कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल, शहरी विकास मंत्री, स्थानीय विधायक, भाजपा पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में चाइनीज मांझा बेचा तो खैर नहीं, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

 दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.