पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गोगी समेत दो हमलावर ढेर, देखिए रोहिणी कोर्ट की ताजा तस्वीरें
रोहिणी कोर्ट में पेशी के दौरान शुक्रवार को गैंगवार में गैंगेस्टर गोगी की हत्या कर दी गई। पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग में दो हमलावर भी ढेर हो गए। बदमाश व पुलिस की गोली बारी में तीन लोगों की मौत की सूचना है।
नई दिल्ली, जागरण संवादाता। रोहिणी कोर्ट में पेशी के दौरान शुक्रवार को गैंगवार में गैंगेस्टर गोगी की हत्या कर दी गई। पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग में दो हमलावर भी ढेर हो गए। बदमाश व पुलिस की गोली बारी में तीन लोगों की मौत की सूचना है। जबकि एक वकील पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद रोहिणी कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को पुलिस दिल्ली के कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी व उसके दो साथियों की कोर्ट में पेशी पर लायी थी। कोर्ट के भीतर गैंगवार में पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग हुई।
दोनों तरफ से करीब 40 राउंड गोली चली। इसमें कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी के दो साथियों की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में तीन लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गैंगवार के बाद कोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कोर्ट परिसर में गोलीबार होने से लोगों में दहशत का माहौल है।
फायरिंग के बाद रोहिणी कोर्ट परिसर की लाइव तस्वीरें
रोहिणी कोर्ट परिसर में पुलिस व बदमाश के बीच फायरिंग के बाद की लाइव तस्वीर
कोर्ट परिसर में फायरिंग के बाद सुरक्षा बढ़ने पर पूछताछ करती पुलिस लाइव तस्वीर