दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने जी नरेंद्र कुमार
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बदल गए हैं। जी नरेंद्र कुमार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बदल गए हैं। जी नरेंद्र कुमार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ आइएएस जी नरेंद्र कुमार को दिल्ली का मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा यह दिल्ली सरकार में चुनाव विभाग के प्रधान सचिव का कार्य भी देखेंगे। जी कुमार 1989 बैच के आइएएस हैं। यह डॉ. रणबीर सिंह की जगह लेंगे। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अनुमति पर सेवाएं विभाग की उपसचिव अंजु मंगला के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुए। रणबीर सिंह दिल्ली सरकार सरकार में अपनी सेवाएं देंगे। अभी विभाग आवंटित नहीं किया गया है। वह मुख्य सचिव को रिपोर्ट करेंगे।
दिल्ली में हाल ही में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीट मिली थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटें मिली थी। कांग्रेस अपने बुरे प्रदर्शन के दौर को खत्म नहीं कर पा रही और उसका खाता भी नहीं खुल पाया था। लगातार गुटबाजी और शीर्ष नेत्तृव से तालमेल की कमी के कारण पार्टी का चुनाव में बहुत खराब प्रदर्शन रहा था।
मालूम हो कि 62 सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं और मनीष सिसोदिया उप मुख्मंत्री बने हैं।