विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Free Wifi in Delhi: एक कदम और नजदीक हुए दिल्‍लीवासी, जल्‍द मिलने वाली है सुविधा

By Prateek KumarEdited By:
Published: Sat, 24 Aug 2019 08:10 AM (IST)

Free Wifi in Delhi सरकार का दावा है कि यह दुनिया में किसी भी सरकार द्वारा मुफ्त वाई-फाई हॉट स्पॉट जनता को प्रदान करने की सबसे बड़ी पहल है।

Free Wifi in Delhi: एक कदम और नजदीक हुए दिल्‍लीवासी, जल्‍द मिलने वाली है सुविधा
Free Wifi in Delhi: एक कदम और नजदीक हुए दिल्‍लीवासी, जल्‍द मिलने वाली है सुविधा

नई दिल्ली, जेएनएन। Free Wifi in Delhi: दिल्ली सरकार ने मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने के अपने प्रमुख चुनावी वादे को पूरा करने के लिए शुक्रवार को टेंडर जारी किए। लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया तीन माह में पूरी कर ली जाएगी।

कंपनी को काम मिलने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी। मुफ्त वाई-फाई योजना को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में 8 अगस्त को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसके अनुसार दिल्ली में 11 हजार मुफ्त वाई-फाई हॉट स्पॉट बनाए जाएंगे।

सरकार का दावा है कि यह दुनिया में किसी भी सरकार द्वारा मुफ्त वाई-फाई हॉट स्पॉट जनता को प्रदान करने की सबसे बड़ी पहल है। टेंडर जारी करने के साथ ही मुफ्त वाई-फाई योजना का काम एक तरह से शुरू हो गया है। इनमें से 4,000 हॉट स्पॉट दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर, 4,000 बस स्टॉप पर बनाए जाएंगे।

इसके अलावा 7,000 हॉट स्पॉट दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। इस तरह हर विधानसभा क्षेत्र में 100 हॉट स्पॉट होंगे। इस योजना पर सरकार सालाना करीब 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी। हॉट स्पॉट के 50 मीटर के रेंज में जितने लोग होंगे वे मुफ्त वाई-फाई का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसकी स्पीड 200 एमबीपीएस होगी। हर यूजर, हर महीने 15 जीबी तक का डाटा मुफ्त में इस्तेमाल कर पाएगा। लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इस योजना को अमलीजामा पहनाने के साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जनता से किया गया आखिरी वादा भी पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी की सरकार है, जो कि गरीबों और मजदूरों के हित की सोचती है। मुफ्ता वाईफाई योजना भी इसका ही एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की सेवा के लिए आप का हर कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहता है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक