विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या दिल्ली में फिर से शुरू होगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा, सरकार ने दिए जरूरी निर्देश

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Wed, 01 Feb 2023 09:08 AM (IST)

दिल्ली सरकार की महत्वपूर्ण फ्री वाई-फाई की योजना बीते साल दिसंबर से बंद बढ़ी है। इस योजना को फिर से ...और पढ़ें

क्या दिल्ली में फिर से शुरू होगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा। फोटो सोर्स- प्रतीकात्मक फोटो।
क्या दिल्ली में फिर से शुरू होगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा। फोटो सोर्स- प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली सरकार की बहुचर्चित मुफ्त वाई-फाई सुविधा 15 दिसंबर से बंद है। लोक निर्माण विभाग के सूत्र बताते हैं कि वित्त विभाग से मंजूरी नहीं मिल पाने की वजह से मुफ्त वाई-फाई सुविधा की सुविधा बंद करनी पड़ी है।

अब दिल्ली सरकार ने मुफ्त वाई-फाई की सुविधा को फिर  शुरू करने के लिए फाइल भेजने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार की यह मुख्य योजना बीते साल 15 दिसंबर से बंद पड़ी है, जिसको आप सरकार फिर से शुरू करने पर विचार कर रही है।

मुफ्त इंटरनेट का 21 लाख लोग कर रहे थे इस्तेमाल

प्रत्येक हाटस्पाट डिवाइस के 50 मीटर के दायरे में आने वाले उपयोगकर्ता मुफ्त इंटरनेट का उपयोग करने में सक्षम थे। सरकार ने इस सुविधा को प्रदान करने के लिए प्रति वर्ष 100 करोड़ रुपये निर्धारित किए थे। दिसबंर 2019 में राजधानी में मुफ्त वाई-फाई सुविधा शुरू की गई थी। अधिकारियों ने कहा कि 21 लाख से अधिक लोग वाई-फाई हाटस्पाट के जरिये मुफ्त इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे।

आपको बता दें, आप के 2015 के विधानसभा चुनावों से पहले किए गए 70 वादों में एक मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराना भी शामिल था। इसके लिए 11,000 से अधिक हाटस्पाट लगाए गए हैं। 70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में पार्कों, बाजारों और महत्वपूर्ण सरकारी भवनों और बस क्यू शेल्टरों पर हॉटस्पॉट लगाए गए। इस सर्विस को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर यूजर को उसके मोबाइल नंबर से पहचाना जाता है और उसे हर महीने 200 एमबी प्रति सेकंड की स्पीड से 15 जीबी फ्री डेटा मिलता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में यमुना के पानी में खत्म नहीं हो रहा है अमोनिया का स्तर, गर्मी में हो सकती है किल्लत