विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bomb Threat to Flights: सात विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, अमेरिका और सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट भी शामिल

Published: Tue, 15 Oct 2024 06:25 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2024 10:08 PM (IST)

Flights Bomb Threat मुंबई से आने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सोमवार को बम की धमकी मिली थी। इसके बाद ...और पढ़ें

चार फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, अमेरिका जाने वाला एक विमान भी शामिल।
चार फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, अमेरिका जाने वाला एक विमान भी शामिल।

HighLights

  1. चार एयरलाइंस कंपनियों के चार विमानों को दी बम से उड़ाने की धमकी।
  2. सभी फ्लाइट सुरक्षित लैंड हुईं, फर्जी निकली सूचना।
  3. सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं, सोशल साइट एक्स से मिली थी धमकी।

पीटीआई, नई दिल्ली। देश में सात विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी सोशल मीडिया साइट एक्स से मिली थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विभिन्न हवाई अड्डों पर आतंकवाद विरोधी अभ्यास शुरू कर दिया। हालांकि यह धमकी फर्जी निकली। जांच एजेंसियों ने इसके बारे में जानकारी दी है।

एक्स हैंडल ने दावा किया था कि इन विमानों में बम रखे गए हैं। उसने एयरलाइन और पुलिस हैंडल को टैग किया था। इससे पहले सोमवार को भी तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इन विमानों को मिली धमकी

जयपुर से बेंगलुरु होते हुए अयोध्या जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान (IX765), दरभंगा से मुंबई जाने वाला स्पाइसजेट विमान (SG116), बागडोगरा से बेंगलुरु तक अकासा एयर की उड़ान (QP 1373), दम्मम (सऊदी अरब) से लखनऊ तक इंडिगो की उड़ान (6E 98), एलायंस एयर की अमृतसर-देहरादून-दिल्ली उड़ान (9I 650) और मदुरै से सिंगापुर तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (IX 684) की फ्लाइट थी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बयान

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अयोध्या जाने वाले विमान को बम से उड़ाने की धमकी पर कहा कि कुछ अन्य एयरलाइंस के विमानों के साथ एक असत्यापित सोशल मीडिया हैंडल से धमकी मिली। इसके बाद बम निरोधक कमेटी के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत सक्रिय कर दिए गए। फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतारा गया। इसके बाद विमान को सभी अनिवार्य सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए परिचालन के लिए छोड़ दिया जाएगा।

एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने कहा कि 15 अक्टूबर को दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान भरने वाली AI127 को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसे एहतियात के तौर पर इसे कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे पर उतारा गया था। जांच के बाद फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बम की सूचना फर्जी निकली।

सोमवार को भी मिली थी धमकी

इससे पहले सोमवार को मुंबई से आने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम की धमकी मिली थी, जो फर्जी निकली। अब दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोशल साइट एक्स के जरिए चार विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इससे सैकड़ों यात्रियों और एयरलाइन क्रू को परेशानी हुई।

ये भी पढ़ें- Air India Bomb Threat: तो नाबालिग ने दी थी एयर इंडिया विमान को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से एक को पकड़ा

सभी फ्लाइट्स की हुई लैंडिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की अयोध्या हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच की गई। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान उतर चुके हैं। दिल्ली से शिकागो जाने वाली इयर इंडिया फ्लाइट को सुरक्षा जांच के लिए कनाडा डायवर्ट कर दिया गया। सभी मामलों में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने इन धमकियों के पीछे व्यक्ति या लोगों का पता लगाने के लिए भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की मदद मांगी है।