Move to Jagran APP

दिल्ली हाई कोर्ट में चार नए जजों ने ली शपथ, 38 हुई न्यायाधीशों की संख्या

दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की अधिकतम क्षमता 60 है। मौजूदा समय में यहां केवल आधे से कुछ अधिक जज ही कार्यरत हैं।

By Amit MishraEdited By: Published: Mon, 15 May 2017 09:56 PM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 12:40 PM (IST)
दिल्ली हाई कोर्ट में चार नए जजों ने ली शपथ, 38 हुई न्यायाधीशों की संख्या
दिल्ली हाई कोर्ट में चार नए जजों ने ली शपथ, 38 हुई न्यायाधीशों की संख्या

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार को चार नए जजों ने शपथ ली। अब हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने न्यायमूर्ति रेखा पल्ली, न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह, न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर को शपथ दिलाई। केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद बीते सप्ताह राष्ट्रपति ने चारों जजों के नाम पर अपनी मुहर लगा दी थी।

loksabha election banner

दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की अधिकतम क्षमता 60 है। मौजूदा समय में यहां केवल आधे से कुछ अधिक जज ही कार्यरत हैं। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली और न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह की नियुक्ति के बाद अब दिल्ली हाई कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

नए ड्यूटी रोस्टर के मुताबिक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल के साथ न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर बैठेंगे। इसी तरह न्यायमूर्ति नवीन चावला के साथ न्यायमूर्ति रविंद्र भट, न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह के साथ न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली के साथ न्यायमूर्ति जीएस सिस्तानी बैठेंगे।

यह भी पढ़ें: 'हर मिनट एक महिला होती है रेप की शिकार, रेपिस्टों को मिले फांसी की सजा'

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह बौद्धिक संपदा कानून की विशेषज्ञ वकील रह चुकी हैं। इसी तरह न्यायमूर्ति चावला को सूचना व दूरसंचार से जुड़े मामलों की वकालत में महारथ हासिल है। न्यायमूर्ति हरिशंकर का तजुर्बा सर्विस और डायरेक्ट टैक्स से जुड़े मामलों में है। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली एयरफोर्स व आर्मी में महिलाओं की स्थायी नियुक्ति के लिए बहस कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: कपिल मिश्रा का अनशन खत्म, डिस्चार्ज होते ही केजरीवाल पर किया 'वार'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.