विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2017 में त्रिपुरा के रास्ते आए थे भारत, दिल्ली पुलिस ने चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार

Published: Fri, 12 Sep 2025 10:36 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने कापसहेड़ा से चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। ये सभी 2017 ...और पढ़ें

अवैध रूप से रह रही तीन महिलाओं सहित चार बांग्लादेशी पकड़े
अवैध रूप से रह रही तीन महिलाओं सहित चार बांग्लादेशी पकड़े

HighLights

  1. चार बांग्लादेशी अवैध रूप से दिल्ली में गिरफ्तार
  2. 2017 में सीमा पार कर भारत में प्रवेश
  3. एफआरआरओ को भेजा, बांग्लादेश वापसी की तैयारी

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को कापसहेड़ा क्षेत्र से पकड़ा है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

इनकी पहचान फरजाना अख्तर, नजमा बेगम, रेश्मा अख्तर व ओरको खान के रूप में हुई है। आरोपित वर्ष 2017 में सीमा पार करके भारत में दाखिल हुए थे और यहां घरेलू सहायक का काम करते थे।

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर चारों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) में भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल को कापसहेड़ा क्षेत्र में घूम रही बांग्लादेशी महिलाओं के बारे में सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर उन्हें पकड़ कर पूछताछ की तो वह कोई भारतीय दस्तावेज नहीं दिखाई पाई। इस दौरान उनके मोबाइल फोन की जांच करने पर उनके बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र की फोटो मिली।

पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे लोग वर्ष 2017 में बनगांव सीमा से भारत में दाखिल हुए थे। वहां से त्रिपुरा के रास्ते वे लोग दिल्ली पहुंचे और यहां घरेलू सहायक की नौकरी करने लगे।

पिछले कुछ समय से काम नहीं होने के कारण वे लोग फिलहाल काम की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर चारों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) में भेज दिया है, जहां से इन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली कोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता को दी गर्भपात की इजाजत, कहा- कानून निर्माताओं को करना होगा स्पष्ट समाधान