Move to Jagran APP

दिल्ली से कांग्रेस के लिए बुरी खबर, पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बेटे अरविंदर सिंह का निधन

अरविंदर सिंह का सोमवार देर रात निधन हो गया। अरविंदर सिंह दिल्ली की देवली विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके थे। उनके निधन की जानकारी खुद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने ट्वीट करके दी है।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 07:53 AM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 09:45 AM (IST)
दिल्ली से कांग्रेस के लिए बुरी खबर, पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बेटे अरविंदर सिंह का निधन
दिल्ली से कांग्रेस के लिए बुरी खबर, पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बेटे का निधन

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस पार्टी के लिए राजधानी दिल्ली से बुरी खबर आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सरदार बूटा सिंह बेटे अरविंदर सिंह (56) का सोमवार देर रात निधन हो गया। निधन की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। अरविंदर सिंह दिल्ली की देवली विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके थे। उनके निधन की जानकारी खुद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने ट्वीट करके दी है।

loksabha election banner

पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह के बेटे अरवदिंर सिंह पिछले काफी समय से डायलिसिस पर थे। सोमवार को भी वह डायलिसिस के लिए बत्रा अस्पताल गए थे, जहां उनका निधन हो गया। वह साल 2008 से लेकर 2013 तक दिल्ली की देवली विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे। उनके निधन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। 

गौरतलब है कि अरविंदर सिंह कांग्रेस पार्टी से 2008 में देवली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे और विधायक भी बने थे। हालांकि, वर्ष 2015 में पिता बूटा सिंह को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस को बाय-बाय कह दिया था। इसके कुछ दिन बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। 

बताया जा रहा है कि दिल्ली के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। उनके परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं। अरविंदर सिंह के बहनोई पवन अरोड़ा ने बताया है कि मंगलवार को लोधी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहेंगे।

देवली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अरविंदर के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया है- 'मेरे सहयोगी और दोस्त अरविंदर सिंह के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए अथक परिश्रम किया था। उनकी कमी हमेशा खलेगी।'

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने  भी पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के बेटे अरविंदर सिंह की मौत पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा- 'मुझे अरविंदर सिंह की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ है और परमात्मा के आगे अरदास करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास दें और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौसला प्रदान करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.