यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुईं भर्ती
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट की तकलीफ़ के चलते गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस्ट्रोइंटेरोलाजी विशेषज्ञ ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण रविवार रात गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें पेट से संबंधित परेशानी है। गैस्ट्रोइंटेरोलाजी सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. एस नंदी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वह रात 9:10 बजे अस्पताल पहुंचीं। इसके बाद उन्हें भर्ती किया गया। अभी उनकी जांच चल रही है और हालत स्थिर है।
शिमला में बिगड़ी थी सोनिया की तबीयत
बता दें, इससे पहले सात जून को भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। तब वह शिमला में थीं। तब उन्हें शिमला में ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में जब वह दिल्ली पहुंची तो उन्हें नियमित जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया था।
