Move to Jagran APP

पेंट की फैक्ट्री में भीषण आग, दो बच्‍चों समेत पांच लोग जिंदा जले, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

बताया जा रहा है की अभी फैक्ट्री के अंदर और शव हो सकते हैं। अंदर कुछ कमरों मे आग सुलग ही रही है।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 02:16 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 11:27 AM (IST)
पेंट की फैक्ट्री में भीषण आग, दो बच्‍चों समेत पांच लोग जिंदा जले, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
पेंट की फैक्ट्री में भीषण आग, दो बच्‍चों समेत पांच लोग जिंदा जले, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

सोनीपत [ जेएनएन ]। राई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पेंट की फैक्ट्री में भीषण आग की चपेट में आने से पांच लोग जिंदा चल गए। मरने वालों में दो बच्‍चे भी शामिल हैं। वहीं, आधा दर्जन लोग झुलसे भी हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार भोर की है। बड़ी मशक्‍कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों को पता लगाया जा रहा है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस दौरान फैक्ट्री के अंदर कई परिवार सो रहे थे। अनुमान है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वालों लोगों के शवों की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पेंट फैक्ट्री में रविवार तड़के करीब 4:30 बजे अचानक आग लगी। उस समय फैक्ट्री के अंदर करीब 12-15 लोग सो रहे थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे।

अचानक लगी आग के कारण सभी लोग अंदर ही फंस गए थे। 7-8 लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। इनमें एक महिला भी है। करीब आठ घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने अंदर से दो बच्चों और तीन व्यक्तियों का शव निकाला। वहीं, शव बुरी तरह से जले हुए थे, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है की अभी फैक्ट्री के अंदर और शव हो सकते हैं। अभी भी फैक्ट्री के अंदर कुछ कमरों मे आग सुलग ही रही है। सोनीपत, रोहतक, समालखा और गन्नौर से आईं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.