यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi News: साली को मैसेज भेजने पर दिल्ली में बवाल, पथराव में पांच लोग घायल, एक आरोपित गिरफ्तार
दिल्ली के कल्याणपुरी में मंगलवार की देर रात को साली को मैसेज भेजने पर लड़ाई बढ़ गई। इसके बाद दो ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में एक नाबालिग ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक की साली को मैसेज कर दिया। इसपर बवाल हो गया। दोनाें पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव हो गया।
दोनों तरफ के 5 लोग घायल
इस बवाल में दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। एलबीएस अस्पताल में बादल, इस्मीत, बुलबुल व अन्य को अस्पताल में भर्ती करवाया। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने बवाल व हमला करने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है। पुलिस ने जस्सी उर्फ जगपाल सिंह नाम के शख्स को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
बवाल में शामिल छह आरोपितों की पहचान पुलिस ने कर ली है। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने बताया कि मंगलवार देर रात कल्याणपुरी 12 ब्लाक में बलवा और पथराव होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
दोनों की तरफ से हुआ पथराव
जांच में पता चला कि 16 वर्षीय एक किशोर ने पड़ोस में रहने वाले अनुराग नाम के युवक की साली को मैसेज कर दिया था। अनुराग ने इसका विरोध किया था। किशोर को साली से दूर रहने के लिए कहा था। लेकिन वह नहीं माना। युवक मंगलवार रात को नाबालिग से बात करने के लिए उसके घर पर गया था। दोनों के बीच कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों की तरफ से पथराव हो गया।
