विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली: किराना दुकानदार के संपर्क में आने से 35 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, स्‍वास्थ्य विभाग में हडकंप

By Prateek KumarEdited By:
Published: Sun, 19 Apr 2020 05:52 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 08:59 PM (IST)

दिल्‍ली लॉकडाउन के दौरान ऐसा वाक्‍या हुआ जो हैरान कर दे। तुगलकाबाद एक्‍सटेंशन में सील हो रहे हॉट स्‍पॉट इलाके ...और पढ़ें

दिल्‍ली: किराना दुकानदार के संपर्क में आने से 35 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, स्‍वास्थ्य विभाग में हडकंप
दिल्‍ली: किराना दुकानदार के संपर्क में आने से 35 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, स्‍वास्थ्य विभाग में हडकंप

नई दिल्‍ली (अरविंद द्विवेदी)। lockdown in delhi: कोरोना को लेकर पूरी दिल्‍ली में लॉकडाउन है। वहीं ऐसे समय में दिल्‍ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोरोना को लेकर सील हो रहे हॉट स्‍पॉट इलाके में ही एक साथ 35 लोग कोरोना पॉजिटिव निकल गए हैं। इसके बाद से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मच गया है। संभवतः यह शायद पहली बार हुआ है कि दिल्‍ली में कोरोना को लेकर सील हो रहे हॉट स्‍पॉट में ही इतने मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल गए हैं।

दिल्‍ली में कहां का है मामला

यह मामला दिल्‍ली के दक्षिणी भाग के तुगलकाबाद एक्‍सटेंशन का है। यहां एक ही गली में एक साथ 35 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि यह गली पहले से ही हॉट स्‍पॉट घोषित हो चुकी थी। इसके हॉट स्‍पॉट घोषित होते ही यहां प्रशासन ने बैरिकेट लगाकर पूरी गली का सील कर दिया था। यहां बाहरी लोगों को आने-जाने की मनाही थी।

कैसे हॉट स्‍पॉट होने के बाद भी लोग हुए संक्रमित

गुरु रविवाद मार्ग की गली नंबर 26-27 में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले जिसके बाद इस इलाके को हॉट स्‍पॉट घोषित करते हुए 14 तारीख को सील कर दिया गया। इसी दौरान यह ग्रासरी दुकानदार कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब वह इलाके में राशन सप्‍लाई करने के दौरान कई लोगों के संपर्क में आया। इसके संपर्क में आने वाले लोग इस बीमारी की चपेट में आते चले गए।

प्रशासन ने क्‍या उठाया कदम

जब प्रशासन को इस बात का पता चला कि दुकानदार ही कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद प्रशासन इसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करने लगा। लोगों को खोजने के लिए प्रशासन ने माइक पर एनाउंस करवाया ताकि लोग खुद जांच के लिए समाने आ जाएं। इस दौरान 93 लोगों का पता चला जो इस दुकानदार के संपर्क में आया। इन सभी की जांच के बाद यह पता चला कि 35 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।

अब क्‍या होगा

प्रशासन इन सभी लोगों के घरों का पता लगा रहा है। जिसके बाद अब इस बात की संभावना है कि आने वाले दिनों में प्रशासन यहां कुछ और गलियों को सील कर सकता है। यहां से मिल रही जानकारी के अनुसार एक दो अन्‍य गलियों में तीन चार मरीज मिले हैं इस कारण प्रशासन एहतियात के कारण उन गलियों को सील कर दिया जा सकता है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक