Move to Jagran APP

दिल्लीः दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर पीड़ित महिला को घर में घुसकर मारी गोली

लिव-इन में रहने वाले शख्स ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया था।

By Edited By: Published: Sun, 13 May 2018 09:28 PM (IST)Updated: Mon, 14 May 2018 09:07 AM (IST)
दिल्लीः दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर पीड़ित महिला को घर में घुसकर मारी गोली
दिल्लीः दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर पीड़ित महिला को घर में घुसकर मारी गोली

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिलशाद गार्डन इलाके में दुष्कर्म पीड़िता ने धमकी के बावजूद केस वापस नहीं लिया तो घर में घुसकर गोली चला दी। गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। सीमापुरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

35 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ दिलशाद गार्डन इलाके में रहती हैं और बुटिक चलाती हैं। कुछ साल पहले उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वह लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इसी दौरान लिव-इन में रहने वाले शख्स ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

गत मार्च में उन्हें पता चला कि वह शख्स किसी और के साथ शादी कर रहा है। इसके बाद मार्च में ही उन्होंने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और बाद में जमानत मिल गई। शनिवार को आरोपित का एक साथी करण पीड़िता से मिलने उनके घर पहुंचा। घर में महिला और उनकी दो बेटियां थीं।

बातचीत के दौरान उसने केस वापस लेने की धमकी दी तो पीड़िता ने इन्कार कर दिया। इसके बाद करण ने महिला पर गोली चला दी। यह गोली दीवार में जा लगी और महिला बाल-बाल बच गई।

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी बाहर निकले और पीड़िता ने भी बेटियों के साथ मिलकर आरोपित को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह पिस्टल लहराता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और अब करण की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.