विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Double Murder in Delhi : आरके पुरम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो बहनों की मौत; सीएम केजरीवाल ने एलजी को घेरा

By AgencyEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 18 Jun 2023 08:39 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2023 10:24 AM (IST)

Firing in Delhi दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार को फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फायरिंग में ...और पढ़ें

दिल्ली के आरके पुरम इलाके में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से दो महिलाओं की मौत
दिल्ली के आरके पुरम इलाके में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से दो महिलाओं की मौत

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आरके पुरम थाना इलाके में सनसनीखेज घटना सामने आई है। रविवार तड़के सुबह साढ़े चार बजे बदमाशों ने अंबेडकर बस्ती में दो बहनों को गोली मार दी। जख्मी दोनों बहनों को दिल्ली के एसजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई।

सीएम केजरीवाल ने एलजी को घेरा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने डर्बल मर्डर की घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ईश्वर दोनों मृतकों की आत्माओं को शांति दें। केजरीवाल ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठाया है।

दिल्ली की जनता खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है, जिन्हें कानून व्यवस्था संभालनी है, वो लोग दिल्ली सरकार पर कब्जा करने का षड्यंत्र रचने में जुटे हैं। अगर दिल्ली की कानून व्यवस्था आप सरकार देख रही होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती।

इलाके में मचा हड़कंप

गोली की आवाज सुन इलाके में हड़कंप मच गया। किसी ने फायरिंग की की सूचना पुलिस को दी, तो तत्काल एक टीम मौके पर पहुंची। मृतक दोनों बहनों के नाम पिंकी और ज्योति है। पिंकी की उम्र उम्र 30 साल और ज्योति की उम्र 29 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पैसों के विवाद में दोनों बहनों की हत्या हुई है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों से ज्योति और पिंकी के भाई ने 15 हजार रुपये लिए थे। इसी पैसों को बदमाश सुबह लेने आए थे। ज्योति और पिंकी की भाभी ने बताया कि बदमाशों ने घर के दरवाजे को कई बार धक्का दिया, लेकिन दरवाजा किसी ने नहीं खोला। इसके बाद बदमाश दोबारा सुबह साढ़े चार बजे आए। फिर दरवाजा खटखटाया। इस बार घर के परिजनों ने दरवाजा खोल दिया।

साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि आरके पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने आज रविवार को दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोली मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी डीसीपी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

भाई को बचाने के चक्कर में बहनों की गई जान

परिजनों के अनुसार भाई को बदमाश गोली मारने वाले थे, लेकिन उनके सामने दोनों बहने आ गईं। इसके बाद बदमाशों ने इन्हे ही निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही दोनों बहनें जमीन पर गिर गईं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।