विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में फिर फायरिंग: तिलक नगर इलाके में 2 युवकों को मारी गोली, घायल; जांच में जुटी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 18 Nov 2023 11:42 AM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ...और पढ़ें

तिलक नगर इलाके में 2 युवकों को मारी गोली।
तिलक नगर इलाके में 2 युवकों को मारी गोली।

HighLights

  1. तिलक नगर इलाके में दो युवक को मारी गोली
  2. मामले की जांच में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की विधिवत जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, तिलक नगर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि दो युवको को गोली लगी है। इस वजह से उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान दिग्विजय उर्फ साजन और विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। 

डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायल अभी बयान देने में सक्षम नहीं हैं, जिसके चलते पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर पाई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम गठित कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: CM केजरीवाल ने एलजी को भेजी अस्पताल घोटाले की रिपोर्ट, कहा- चीफ सेक्रेटरी को तुरंत करें सस्पेंड