गुरुग्रामः गारमेंट फैक्ट्री में आग लगने से 7 कर्मचारी झुलसे, अस्पताल में भर्ती
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में रविवार को आग लग गई। आग लगने ले सात कर्मचारी झुलस गए।
By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 03:48 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 03:48 PM (IST)
गुरुग्राम, जेएनएन। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में रविवार को आग लग गई। आग लगने ले सात कर्मचारी झुलस गए। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता रहा है। आग से तीन मशीनें पूरी तरह जल गईं हैं।
बताया जा रहा है कि आग अलसुबह लगी। फैक्ट्री में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता रहा है। आग से तीन मशीनें पूरी तरह जल गईं हैं। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें