Move to Jagran APP

Delhi: महिला सफाई कर्मचारी ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

जानकारी मिलने पर पहुंची तीमरपुर थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज मामले की छानबीन कर रही है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 01:41 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 08:31 PM (IST)
Delhi: महिला सफाई कर्मचारी ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
Delhi: महिला सफाई कर्मचारी ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

नई दिल्ली [संतोष शर्मा]। तिमारपुर स्थित नगर निगम के बालक राम अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर बृहस्पतिवार की सुबह 52 वर्षीय महिला सफाई कर्मचारी ने जान दे दी। उनकी पहचान कौशल्या देवी के रूप में हुई है। पुलिस को महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके कारण अात्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।

loksabha election banner

तिमारपुर थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज परिजनों से पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर अस्पताल में कोविड सेंटर का शुभारंभ होना था। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन सहित दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता इत्यादि पहुचंने वाले थे। लेकिन सफाई कर्मचारी की मौत के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक कौशल्या देवी अपने परिवार के साथ ढाका गांव में रहती थीं। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वर्तमान में उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। कौशल्या के पति भी नगर निगम में सफाई कर्मचारी थे। पति की बीमारी से मौत के बाद उनके स्थान पर कौशल्या को निगम में नियुक्त किया गया था। उनकी तैनाती तिमारपुर स्थित बालक राम अस्पताल में थी। चूंकि शुक्रवार दोपहर को अस्पताल परिसर में कोविड सेंटर का शुभारंभ होना था। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन सहित अन्य नेता पहुंचने वाले थे।

लिहाजा सुबह से ही अस्पताल के कर्मचारियों को साफ-सफाई के काम में लगा दिया गया था। इस दौरान सुबह करीब 10.15 बजे कौशल्या देवी ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। माना जा रहा है कि अवसाद के कारण महिला ने अात्महत्या की। अस्पताल अधिकारियों का कहना है कि कौशल्या को अवसाद के साथ ही हाई बीपी और शुगर की बीमारी थी। संभवत: इसी कारण से उन्होंने जान दे दी।

उधर दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलौत ने अस्पताल प्रशासन पर सफाई के लिए कर्मियों पर दवाब बनाने का अारोप लगाया है। वहीं, उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के साथ ही महिला के परिजनों को नौकरी देने की मांग की है। पुलिस घटना की जानकारी के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, सहकर्मियों और महिला के परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.