Move to Jagran APP

शर्मनाक! गाजियाबाद में सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छात्रा ने शोर मचाना चाहा तो आरोपी पिता ने घर के बाहर खेल रहे उसके छोटे भाई-बहन की हत्या करने की धमकी दे दी। घटना के करीब एक घंटे बाद जब मां घर पहुंची तो छात्रा ने आपबीती बताई।

By Edited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 08:20 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 10:39 PM (IST)
शर्मनाक! गाजियाबाद में सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
शर्मनाक! गाजियाबाद में सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद [जेएनएन]। थाना साहिबाबाद पुलिस ने आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर उसे जेल भेज दिया। छात्रा का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण भी कराया था, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार सुबह उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका कहना है कि उसने बेटी से दुष्कर्म किया। उसने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

loksabha election banner

काम पर गई थी मां 
बता दें कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में अपनी मां व दो छोटे भाई-बहन और सौतेले पिता के साथ रहती है। मां लोगों के घरों में काम करती है, जबकि आरोपी पिता मजदूरी करता है। रविवार शाम मां लोगों के घरों में काम करने गई थी। इस दौरान किशोरी का सौतेला पिता घर पर आया। किशोरी ने उन्हें पानी लाकर दिया। इसके बाद सौतेले पिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर किशोरी से दुष्कर्म किया। 

minor girl  दैनिक जागरण के लिए इमेज परिणाम

जान से मारने की दी धमकी 
किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी पिता ने बाहर खेल रहे उसके छोटे भाई-बहन की हत्या करने की धमकी दे दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी पिता ने किशोरी को धमकी दी कि किसी से घटना के बारे में बताया तो उसकी हत्या कर देगा। रात मां के वापस आने पर किशोरी ने आपबीती बताई। इसके बाद आरोपी पिता वहां से फरार हो गया। किशोरी की मां ने देर रात साहिबाबाद थाने में जाकर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं ऐसे लोग
वरिष्ठ मनोचिकित्सक संजीव त्यागी का कहना है कि जो व्यक्ति इस तरह के जघन्य अपराध करते हैं। वह मानसिक रूप से बहुत कमजोर होते हैं। इस बीमारी को उन्माद कहते हैं। वह भावनाओं पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं। वह अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनके लिए रिश्ते, धर्म व इंसानियत मायने नहीं रखती है। वह सबकुछ भूल जाते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद भी वह अफसोस भी नहीं करते हैं।

हाल में हुए दुष्कर्म के मामले
8 सितंबर: इंदिरापुरम में पड़ोसी ने किशोरी से दुष्कर्म किया
4 सितंबर : इंदिरापुरम में पड़ोसी युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया
17 अगस्त : लोनी में किशोरी को बंधक बनाकर पांच दिन तक दुष्कर्म
10 अगस्त : खोड़ा में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.