Move to Jagran APP

रात के वक्त मां के साथ सो रही 12 साल की बेटी को उठा ले गया पिता, नशे में किया दुष्कर्म

पत्नी का आरोप है कि देर रात पति ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह काफी थकी हुई थी इसलिए गहरी नींद में थी। इसकी जानकारी उसे सुबह हुई।

By Edited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 08:51 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 05:41 PM (IST)
रात के वक्त मां के साथ सो रही 12 साल की बेटी को उठा ले गया पिता, नशे में किया दुष्कर्म
रात के वक्त मां के साथ सो रही 12 साल की बेटी को उठा ले गया पिता, नशे में किया दुष्कर्म

नोएडा [जेएनएन]। कोतवाली फेज तीन क्षेत्र में एक पिता पर 12 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पत्नी का आरोप है कि पति ने देर रात शराब के नशे में बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह बंद कर दिया। वारदात के दौरान पत्नी भी दो छोटे बच्चों के साथ बगल में सो रही थी।शुक्रवार सुबह पति और बेटी के खून से सने कपड़े देखकर महिला को जानकारी हुई। फेस-3 कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

शराब पीकर घर आया पति 
मूलरूप से संभल की रहने वाली महिला ने बताया कि वह एक कंपनी में सिलाई का काम करती है। उसका पति भी कंपनी में काम करता है। उसकी बड़ी बेटी 12 साल की है, जबकि दो छोटे बेटे हैं। वह बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे तीनों बच्चों को लेकर सो गई थी। उसका पति देर रात शराब पीकर आया और बेड पर सो गया।

सुबह हुई जानकारी 
पत्नी का आरोप है कि देर रात पति ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह काफी थकी हुई थी इसलिए गहरी नींद में थी। इसकी जानकारी उसे सुबह हुई। सुबह उसने पति और बेटी के कपड़ों में खून देखकर पूछताछ की तब बेटी ने पति की हरकतों के बारे में बताया।

शर्मनाक! गाजियाबाद में सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बेटी को डराकर दूसरी बार किया था दुष्कर्म
पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने बेटी के साथ तीन दिन पहले भी दुष्कर्म किया था। बेटी के विरोध करने पर जान से मारने धमकी दी थी। इस बार भी बेटी डर के कारण बताना नहीं चाहती थी, लेकिन कपड़े पर खून देख कर जब पूछा तो घटना की जानकारी हुई।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
नोएडा एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पिता पर शराब के नशे में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी ने शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल करा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

हाल में हुए दुष्कर्म के मामले

8 सितंबर: इंदिरापुरम में पड़ोसी ने किशोरी से दुष्कर्म किया
4 सितंबर: इंदिरापुरम में पड़ोसी युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया
17 अगस्त: लोनी में किशोरी को बंधक बनाकर पांच दिन तक दुष्कर्म
10 अगस्त: खोड़ा में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.