Move to Jagran APP

दिल्ली में 40 दिन बाद भाजपा का धरना खत्म, प्रधानमंत्री के सामने रखी जाएंगी किसानों की समस्याएं

राजधान दिल्ली में 40 दिन से चल रहा किसानों का धरना समाप्त हो गया। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली के किसानों की समस्याओं को अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने रखा जाएगा क्योंकि किसानों को लेकर दिल्ली सरकार ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Mon, 21 Mar 2022 09:50 AM (IST)Updated: Mon, 21 Mar 2022 09:50 AM (IST)
दिल्ली में 40 दिन बाद भाजपा का धरना खत्म, प्रधानमंत्री के सामने रखी जाएंगी किसानों की समस्याएं
दिल्ली में 40 दिन बाद किसानों का धरना समाप्त।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के किसानों से जुड़ी समस्याओं को भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने रखेगी और इसके निराकरण में उनसे हस्तक्षेप करने की मांग करेगी। इस आश्वासन के साथ मुख्यमंत्री आवास के नजदीक चल रहा दिल्ली देहात के किसानों का धरना का स्थगित हो गया। यह आंदोलन प्रदेश भाजपा के किसान मोर्चा के नेतृत्व में 40 दिन से चल रहा था। किसानों को आश्वस्त करते हुए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली के किसानों की समस्याओं को अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने रखा जाएगा, क्योंकि किसानों को लेकर दिल्ली सरकार ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई है।

prime article banner

लेखी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय राजधानी के किसानों के लिए विधानसभा चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उसमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलन की तो दिल्ली सरकार को चिंता थी, लेकिन मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पांच हफ्ते से अधिक चले किसानों के धरना-प्रदर्शन की उन्होंने जानबूझकर अनदेखी की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का किसानों के प्रति दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा वह किसानों की समस्याओं को अब विधानसभा में उठाएंगे। इस दौरान किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी व दिल्ली देहात किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौेके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद रमेश बिधूड़ी, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता,सांसद मनोज तिवारी,विधायक विजेंद्र गुप्ता, अभय वर्मा, दक्षिणी दिल्ली के महापौर मुकेश सूर्यान आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.