सामने आई पिता के दोस्तों की काली करतूत, नाबालिग बच्ची के साथ करते थे घिनौना काम
आरोपियों ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए उसने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। अंत में परेशान होकर नाबालिग ने अपनी चाची को पूरी बात बताई।
नई दिल्ली [जेएनएन]। घर हो या फिर घर की चौखट से बाहर की दुनिया बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दिल्ली से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसनेे समाज मेंं बने रिश्तों के काले सच के अध्याय को खोल दिया है।
पिता के दोस्तों की करतूत
शर्मसार करने वाली इस घटना में एक नाबालिग की अस्मत उसके पिता के तीन दोस्त उसी के घर पर ही लूटते रहे। आरोपियों ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए उसने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। अंत में परेशान होकर नाबालिग ने अपनी चाची को पूरी बात बताई और फिर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जान से मारने की दी धमकी
जानकारी के अनुसार, उत्तम नगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी से उसके पिता के तीन दोस्तों ने ही दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पिता को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने अलग-अलग दिनों में वारदात को अंजाम दिया था। जिससे परेशान होकर किशोरी ने अपनी चाची को वारदात के बारे में बताया।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी के बयान पर केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 57 वर्षीय विनोद, 52 वर्षीय भगवान दास और 49 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
माता-पिता का हो चुका है तलाक
किशोरी अपने परिजनों के साथ उत्तम नगर इलाके में रहती है। माता-पिता का तलाक हो चुका था, जिसके बाद किशोरी अपने पिता और चाचा-चाची के साथ रहती है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि तीनों आरोपी उसके पिता के जानकार हैं। ऐसे में वह बच्ची को भी जानते हैं और उनके घर आते हैं।
दोस्तों को बताया
कई दिनों पहले एक आरोपी ने किशोरी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने अपने दोनों दोस्तों को इसके बारे में बताया, जिसके बाद अन्य दोनों आरोपियों ने अलग-अलग दिनों पीड़िता के घर जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता के घर तब जाया करते थे जब वह घर पर अकेली होती थी।