Delhi Crime: खुद को पुलिसकर्मी बताने वाला शख्स गिरफ्तार, फर्जी पहचान पत्र बरामद
पूछताछ के दौरान उसकी गतिविधि देखकर पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ। छानबीन करने पर पुलिस ने पाया कि यह परिचय पत्र फर्जी है। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम कल्याण सिंह बताया। पुलिस के अनुसार कल्याण चालक है। उसने बुलंदशहर में फर्जी पहचान पत्र बनवाया था। मामले की तहकीकात जारी है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कीर्तिनगर थाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को पुलिसकर्मी बताता था। पुलिस ने आरोपित के पास से दिल्ली पुलिस का फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किया है।पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि इलाके में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के अलावा पुलिस वाहनों की तलाशी, संदिग्धों से पूछताछ जैसे उपायों पर अमल करती है। इस क्रम में कीर्तिनगर थाना पुलिस स्थानीय यातायात पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की तलाशी व वाहन चालकों का कागजात देख रही थी।
इसी बीच पुलिसकर्मियों ने महसूस किया कि एक वाहन चालक ने पुलिस की अनदेखी करते हुए गाड़ी को मौके से भगाने की कोशिश की है। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालक को रोका और उसकी तलाशी लेने लगे। इसी बीच आरोपित ने पुलिसकर्मियों को दिल्ली पुलिस का एक परिचय पत्र दिया। उसने कहा कि वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।
पूछताछ के दौरान उसकी गतिविधि देखकर पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ। छानबीन करने पर पुलिस ने पाया कि यह परिचय पत्र फर्जी है। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम कल्याण सिंह बताया। पुलिस के अनुसार कल्याण चालक है। उसने बुलंदशहर में फर्जी पहचान पत्र बनवाया था। मामले की तहकीकात जारी है।
पालम थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर
पालम थाना पुलिस ने शराब तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में पुलिस ने निक्की शर्मा नामक आरोपित को अवैध शराब की खेप ले जाते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस वाहन को भी जब्त कर लिया जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया गया।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह के निर्देश पर दिल्ली कैंट के एसीपी दलीप सिंह की देखरेख व पालम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पारसनाथ वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम इन दिनों गश्त पर विशेष जोर दे रही है। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस फौरन सक्रिय होकर पूछताछ या तलाशी शुरू कर देती है। इस क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में तस्कर आने वाला है।
इसके बाद पुलिस ने राजनगर रेलवे लाइन के नजदीक पालम फाटक इलाके में एक वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को अवैध शराब की 102 पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित चालक को दबोच लिया। आरोपित पर इसके पूर्व सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज होने की पुलिस को जानकारी मिली है। मामले की तहकीकात जारी है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो