यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्लीः IGI एयरपोर्ट पर इथियोपिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, पूरी छानबीन के बाद ही विमान को रवाना किया जाएगा।

नई दिल्ली (जेएनएन)। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट पर इथियोपिया एयरलाइंस के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इथियोपिया की राजधानी एडिस अबाबा से 226 यात्रियों को लेकर आ रहे विमान के गियर में दिक्कत आ गई थी। संभावित दुर्घटना के अंदेशे मद्देनजर ने विमान की एमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गई।
Delhi: Ethiopian Airlines plane from Addis Ababa carrying 226 passengers made an emergency landing at IGI Airport due to landing gear fault pic.twitter.com/M5solCWSBD
— ANI (@ANI_news) July 24, 2017
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, पूरी छानबीन के बाद ही विमान को रवाना किया जाएगा। इससे पहले भी कई बार तकनीकी खामियों के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर कई विभानों की एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।
