दिल्ली के खजूरी खास में इनकाउंटर, एक कांस्टेबल और अपराधी राजा मेवाती को लगी गोली
दिल्ली के खजूरी खास एरिया में बदमाशों और पुलिस के बीच सोमवार को इनकाउंटर हुई। इस इनकाउंटर की पुष्टि नार्थ-इस्ट दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने की।
By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 04:05 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 04:14 PM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के खजूरी खास एरिया में बदमाशों और पुलिस के बीच सोमवार को इनकाउंटर हुई। इस इनकाउंटर की पुष्टि नार्थ-इस्ट दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने की।
उन्होंने बताया कि खजूरी खास एरिया में हुए इनकाउंटर में एक कांस्टेबल जख्मी हो गया है। वहीं एक क्रिमिनल राजा मेवाती भी गोली लगने से जख्मी हो गया है।
दोनों जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। राजा मेवाती पर मर्डर और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। इनकाउंट में घायल हुए कांस्टेबल का नाम मनोज है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें