पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शीशपाल के पैर में गोली मार कर किया गिरफ्तार
लिंक रोड थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शीशपाल नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी है।
By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 11:10 AM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 11:10 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। लिंक रोड थाना क्षेत्र में तड़के 4:00 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शीशपाल नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी है, उसका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने पंकज और गोविंद नाम के बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने 19 फरवरी को लिंक रोड थाना क्षेत्र में ओला कैब लूटी थी।
इसके साथ ही आनंद विहार से तीनों बदमाशों ने एक अर्टिका कार भी लूटी थी। पुलिस ने पुलिस ने लूटी हुई कैब और बदमाशों के पास से हथियार बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें