यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में आग, सौ से ज्यादा दुकानें जलकर खाक
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा आग लगने की सूचना उन्हें 1245 बजे सूचना मिली थी और बाजार में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्केट में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँची, जबतक आग ने मार्केट को अपने आगोश में ले लिया था। करीब सात घँटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। आग के कारण मार्केट की सौ से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआत में शार्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।
दमकल के अनुसार रात 12:50 पर मार्केट में आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस टीमें मौके पर पहुँची। मार्केट फर्नीचर की होने की वजह आग तेजी से फैलती चली गई, आग की लपटें ऊंची ऊंची उठ रही थी। दूर से ही आग नजर आ रही थी। आसपास के इलाकों में धुंआ भर गया। दमकल की 30 गाड़ियों ने आग करीब सात घँटे में आग पर काबू पाया। मार्केट में छोटी छोटी दुकानें है, दुकानदार रात के वक़्त लकड़ी का कई समान बाहर ही रखते हैं। मुख्य गेट को बंद किया जाता है। आग कैसे लगी अभी तक इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका।
