Move to Jagran APP

दिल्ली में सांपों की 8 नई प्रजातियों का पता चला, जानिये- इनके नाम

सांपों की जो नई प्रजाति ढूंढ़ी गई हैं वो ब्रान्जबैक ट्री सांप ट्रिंकेट सांप कैट सांप वोल्फ सांप कुकरी स्ट्रीक्ड कुकरी सैंडबोआ और सा-स्केल्ड वाइपर शामिल हैं। शोधकर्ताओं ने पांच सालों तक सांपों की प्रजाति पर अध्ययन किया। यह अध्ययन अमेरिकी पत्रिका रेप्टाइल्स एंड एम्फीबियंस में प्रकाशित हुआ है।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 10:44 AM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 10:44 AM (IST)
दिल्ली में सांपों की 8 नई प्रजातियों का पता चला,  जानिये- इनके नाम
दिल्ली में सांपों की 8 नई प्रजातियों का पता चला, जानिये- इनके नाम

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली में सांपों की आठ नई प्रजातियों का पता लगाया है। इस तरह दिल्ली में पाई जाने वाली सांपों की कुल प्रजातियों की संख्या 23 पहुंच गई है। सांपों की जो नई प्रजाति ढूंढ़ी गई हैं वो ब्रान्जबैक ट्री सांप, ट्रिंकेट सांप, कैट सांप, वोल्फ सांप, कुकरी, स्ट्रीक्ड कुकरी, सैंडबोआ और सा-स्केल्ड वाइपर शामिल हैं। शोधकर्ताओं ने पांच सालों तक सांपों की प्रजाति पर अध्ययन किया। यह अध्ययन अमेरिकी पत्रिका 'रेप्टाइल्स एंड एम्फीबियंस' में प्रकाशित हुआ है।

loksabha election banner

बतयाा जा रहा है कि अध्ययन के दौरान जनवरी 2016 से अक्टूबर 2020 के बीच दिल्ली के सभी 11 जिलों में विभिन्न शहरी जंगलों, पार्कों, निजी बगीचों, खेतों, खाली प्लाट, झील और जल निकायों में कुल 376 फील्ड सर्वेक्षण किए गए। शोध के नतीजे पिछले महीने जारी किए गए। डीयू के पर्यावरण अध्ययन विभाग के प्रोफेसर डा चिराश्री घोष ने कहा कि शहरी जैव विविधता के संकलन की आवश्यकता है।

बता दें कि दिल्ली वन्य जीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण स्थल है। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि यहां प्राचीन अरावली पर्वतों की आखिरी श्रृंखला है जो अब शहरी जंगलों या शहरी पार्कों के रूप में बंट गई है। घरों, बगीचों और औद्योगिक इलाकों में या उसके आसपास आए दिन सांप देखने को मिलते हैं।

वहीं, यह भी एक कटु सत्य है कि दिल्ली में अन्य जंतुओं, पक्षियों के मुकाबले सांपों पर विस्तृत अध्ययन नहीं हुए हैं। अध्ययन में 23 प्रजातियों और नौ समूहों में 329 सांपों को शामिल किया गया है। शोधकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में जितने भी सांप मिले, उनमें से अधिकतर विषैले नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.