विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वी निगम ने पदमश्री जितेंद्र सिंह शंटी को बनाया स्वच्छता का ब्रांड अंबेसडर, सफाई के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Tue, 23 Nov 2021 09:19 PM (IST)

पूर्वी निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में 40वें स्थान पर रहने के बाद इसमें और सुधार की कवायद तेज कर दी ...और पढ़ें

शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक जितेंद्र सिंह शंटी को स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है।
शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक जितेंद्र सिंह शंटी को स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है।

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में 40वें स्थान पर रहने के बाद इसमें और सुधार की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत पूर्वी निगम ने पदमश्री से सम्मानित समाजसेवी और शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक जितेंद्र सिंह शंटी को स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है। सर्वेक्षण में ब्रांड अंबेसडर को लेकर भी प्वाइंट्स दिए जाते हैं। यह तीनों निगमों को करना है लेकिन फिलहाल पूर्वी निगम ने इसमें बाजी मार ली है।

पूर्वी निगम के प्रमुख अभियंता दिलीप रामनानी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद अब जितेंद्र सिंह शंटी स्वच्छता के लिए अलख जगाते हुए भी नजर आएंगे। विधायक और पार्षद रह चुके जितेंद्र सिंह शंटी को पदमश्री उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए दिया गया है। कोरोना काल में उनकी संस्था द्वारा किए गए कार्यों की गूंज काफी दूर तक पहुंची है।

उनकी संस्था कोरोना से जान गंवाने वाले 4180 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। करीब 25 सालों से यह संस्था इसी तरह के कार्यों में जुड़ी हुई है। जितेंद्र सिंह शंटी सौ से अधिक बार रक्तदान भी कर चुके हैं। गत 25 जुलाई को फ्रांस की यूनिवर्सिटी की तरफ से उन्हें डाक्टरेट की उपाधि दी जा चुकी है। शंटी ने कहा कि पूर्वी निगम की तरफ से यह एक जिम्मेदारी दी गई है। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकें। ताकि पूर्वी निगम की रैंकिंग में सुधार हो।