यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में अवैध फैक्ट्रियों ने सड़कों को बनाया कूड़ाघर, फिर भी आंखें मूंदे बैठे हैं अधिकारी
दिल्ली में अवैध फैक्ट्रियों द्वारा सड़कों को कूड़ाघर बनाने से जाम की समस्या बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का चलना ...और पढ़ें

HighLights
- फैक्ट्रियों ने सड़कों को बनाया कूड़ाघर |
- जाम से स्थानीय लोगों का चलना मुश्किल |
- निगम की कार्रवाई का इंतजार |
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में अवैध फैक्ट्री संचालकों ने सड़कों को डलावघर बना दिए हैं। सड़कों पर फैक्ट्री का इतना ज्यादा कूड़ा फेंका जा रहा है कि सड़क संकरी हो रही है। उससे सड़क पर जाम लग रहा है।
स्थानीय लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया है। इस समस्या से निगम के अधिकारी व सत्ता में बैठे पार्षद तक निजात नहीं दिलवा पा रहे हैं। दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलवाने का अभियान चल रहा है। लेकिन इस अभियान की हकीकत सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर बयां कर रहे हैं।
जाफराबाद, वेलकम, सीलमपुर व पुराना सीलमुर में 250 अवैध फैक्ट्रियां हैं। इसमें अधिकतर कपड़ा सिलाई की हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री संचालक रात के वक्त कपड़े की कतरन व अन्य कूड़ा बोरियों में भरकर सड़क किनारे फेंक देते है। निगम उस कूड़े को जल्दी से उठाने को तैयार नहीं होता है। कई-कई दिनों तक वह कूड़ा सड़क पर पड़ा होता है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के दो विधायकों की बिगड़ी तबीयत, हालचाल जानने पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
वहीं, जाफराबाद रोड मार्केट एसोसिएशन ने जगह-जगह पोस्टर चस्पा भी किए हैं कि कूड़ा न डालें। लेकिन उन पोस्टर का कोई असर नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों का का कहना है कि जब तक कठोर कार्रवाई नहीं होगी तब तक फैक्ट्री संचालक कूड़ा डालना बंद नहीं करेंगे।
वेलकम ईदगाह के पास सड़क पर फैक्ट्री संचालक रोजाना सड़क पर कूड़ा बोरियों में भरकर फेंकते हैं। निगम को सबकुछ पता है कि लेकिन आगे आकर अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं। - असलम खान, वेलकम
पुराना सीलमपुर में सिलाई की अवैध फैक्ट्रियां चलती हैं। रोजाना फैक्ट्री संचालक सड़कों पर कूड़ा डालते हैं। किसी तरह की काेई कार्रवाई नहीं होती है। निगम के डलावघर पर उन्हें यह कड़ा डालना चाहिए। - अमित चौधरी, पुराना सीलमपुर
क्षेत्र स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी हर एक नागरिक की है। दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए निगम हर एक कदम उठा रहा है। जो फैक्ट्री वाले गंदगी फैला रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - पुनीत शर्मा, जोन चेयरमैन शाहदरा उत्तरी जोन
