विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में खूंखार कुत्तों से मिलेगी राहत, निगम का अभियान तेज और 150 को लगाए रेबीज इंजेक्शन

Published: Thu, 18 Sep 2025 10:11 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा दक्षिणी जोन ने मंडावली वार्ड में आवारा कुत्तों के लिए टीकाकरण अभियान आयोजित किया। निगम की ...और पढ़ें

निगम की टीम ने 150 आवारों कुत्तों के लगाए टीके। जागरण
निगम की टीम ने 150 आवारों कुत्तों के लगाए टीके। जागरण

HighLights

  1. आवारा कुत्तों के लिए टीकाकरण अभियान
  2. 150 कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन
  3. निगम का शेल्टर होम बनाने का प्रयास

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन ने मंडावली वार्ड में आवारा कुत्तों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया। निगम की वेटनरी टीम ने 150 आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए।

पार्षद शशि चांदना ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों की समस्या बहुत है। निगम के वेटनरी विभाग को वार्ड में बुलाया गया। टीम में तीन डॉक्टर, तीन वैन और 10 कर्मचारी शामिल थे। आवारा कुत्तों को पकड़-पकड़कर उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन दिए गए।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि आम लोगों को रेबीज से बचाना है। कुत्ते जब आम लोगों को कटते हैं तो व्यक्ति को रेबीज में फैलने का खतरा सताता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई धीमी, जिम्मेदार कौन? सरकार या कोई और...

उन्होंने कहा कि निगम शेल्टर होम बनाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। खतरनाक कुत्तों को शेल्टर में रखा जाएगा, ताकि आम लोगों के साथ वह कुत्ते भी सुरक्षित रहें। फीडिंग प्वाइंट भी बनाएं जाएंगे।