Earthquake in Delhi: एक हफ्ते में दूसरा भूकंप, सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर महसूस हुए झटके
Earthquake in Delhi दिल्ली में इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.2 रही। दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 10 मई को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर दिल्ली में भूकंप आया था। इसके केंद्र पूर्वी में जमीन के भीतर 5 किलोमीटर की गहराई में था।
मिली जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। यहां पर भूकंप के झटकों के चलते कुछ लोग घऱों से बाहर निकल आए। इससे पहले 12 और 13 अप्रैल के बाद 10 मई को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
अप्रैल में 12 और 13 अप्रैल को आया था भूकंप
इससे पहले लॉकडाउन के बीच 10 मई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई थी। 10 मई को दोपहर 1.45 पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वजीरपुर के पास था। भूकंप के झटकों से धरती कुछ सेकेंड तक कांपती रही। इससे लोग दहशत में आ गए।
2001 और 2004 में भी दिल्ली ही थी केंद्र
भूकंप के लिहाज से दिल्ली सेस्मिक जोन चार में आती है। यहां अधिकेंद्र वाले भूकंप इससे पूर्व 2004 और 2001 में भी आए थे। 2004 में जहां इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 थी, वहीं 2001 में 3.4 रिकॉर्ड की गई थी।
भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है दिल्ली-NCR
यहां पर बता दें कि भूकंप के लिहाज से दिल्ली-एनसीआर बेहद संवेदनशील है। दरअसल, मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग के लिहाज से भारत को कुल 5 जोन में बांटा गया है, जिनमें दिल्ली जोन 4 में है और यह खतरनाक माना जाता है। कुल 5 जोन में से जोन 2 को सबसे कम संवेदनशील की श्रेणी में माना जाता है, जबकि जोन-5 ऐसा क्षेत्र है, जहां पर सबसे ज्यादा भूकंप आने की आशंका रहती है।