Move to Jagran APP

जेएनयू परिसर में ई-रिक्शा सेवा शुरू, मात्र 10 रुपये रखा गया है किराया

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा चलाया गया है और आने वाले समय में महिलाएं भी यहां ई-रिक्शा चलाएंगी।

By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 17 Apr 2018 07:54 PM (IST)Updated: Tue, 17 Apr 2018 08:27 PM (IST)
जेएनयू परिसर में ई-रिक्शा सेवा शुरू, मात्र 10 रुपये रखा गया है किराया
जेएनयू परिसर में ई-रिक्शा सेवा शुरू, मात्र 10 रुपये रखा गया है किराया

नई दिल्ली [जेएनएन]। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर के अंदर आने जाने के लिए यातायात साधन की मांग वहां के छात्र वर्षो से कर रहे थे। विद्यार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए जेएनयू प्रशासन ने ई-रिक्शा शुरू किया है। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। उन्होंने ई-रिक्शा से यात्रा भी की।

loksabha election banner

महिलाएं भी चलाएंगी ई-रिक्शा 

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा चलाया गया है और आने वाले समय में महिलाएं भी यहां ई-रिक्शा चलाएंगी। इससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। यह ई-रिक्शा जेएनयू कैंपस में तीन रूटों पर चलेगा। इसमें यहां के सभी आवासीय इलाकेे, हॉस्टल और शॉपिंग कांप्लेक्स, लाइब्रेरी, अकादमिक विभाग और सभी निकास द्वार से होकर जाएगा।

मात्र 10 रुपये रखा गया है किराया 

ई-रिक्शा का किराया भी मात्र 10 रुपये रखा गया है। फिलहाल 10 ई-रिक्शा चलाया गया है। जरूरत के हिसाब से आने वाले समय में और ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। जेएनयू में छात्र नेता व एबीवीपी में कार्य समिति के सदस्य सौरभ शर्मा ने बताया कि यह जेएनयू प्रशासन का सराहनीय कदम है। हमें उम्मीद है विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए और भी कार्य किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: एक्शन प्लान तैयारः पराली से बनेगी बिजली, अब सर्दियों में नहीं घुटेगा दिल्ली-NCR का दम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.