विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DWC चीफ स्वाति मालीवाल का हमला, कहा- राम रहीम के चरणों में पड़ी है खट्टर सरकार

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 24 Jan 2023 02:04 PM (IST)

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पैरोल पर बाहर आए दुष्कर्म और हत्या के दोषी बाबा राम रहीम ...और पढ़ें

DCW चीफ स्वाति मालीवाल का हमला, कहा- राम रहीम के चरणों में पड़ी है खट्टर सरकार। फोटो सोर्स @swati_maliwal इंस्टाग्राम।
DCW चीफ स्वाति मालीवाल का हमला, कहा- राम रहीम के चरणों में पड़ी है खट्टर सरकार। फोटो सोर्स @swati_maliwal इंस्टाग्राम।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से पैरोल पर जेल से बाहर आ गए हैं। जेल बाहर आने के बाद हत्या और दुष्कर्म का दोषी बाबा अपने आश्रम में किए गतिविधियां करता हुआ नजर आ रहा हैं। इस दौरान आश्रम प्रमुख का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक तलवार से केक काटता हुआ नजर आ रहा है। राम रहीम की यह वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और हरियाणा की खट्टर सरकार को खरी-खोटी सुनाई है।

स्वाति मालीवाल ने खट्टर सरकार को दिखाया आइना

DCW की अध्यक्ष ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राम रहीम का वीडियो साझा कर खट्टर सरकार की आलोचना करते हुए लिखा, खट्टर जी, देखिए जिस दुष्कर्मी को आपने समाज में खुला छोड़ दिया वह कैसे सिस्टम के गाल पर तमाचा मार रहा है। तलवार से कभी महान वीर कमजोरों की रक्षा करते थे, पर आज तलवार से यह दुष्कर्मी जश्न मना रहा है। ऐसे काम पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज होता है, लेकिन यहां तो पूरी सरकार चरणों में पड़ी है।  

आपको बता दें, जनवरी माह में डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह सतनाम महाराज के जन्म को अवतार माह के रूप में मनाया जाता है और हत्या, दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे राम रहीम इसको मनाने के लिए पैरोल पर बाहर आया हुआ है। यह पहली बार है जब राम रहीम जेल में बंद होने के बाद पांच साल तक अवतार माह मनाने का मौका नहीं मिला। 21 जनवरी को वह आश्रम बरनावा पहुंचा तो गुरमीत सिंह ने खुशी में केक काटकर खुशियां मनाई और अनुयायियों को अवतार माह की शुभकामनाएं भी दी। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।  

पहले भी मिल चुकी है पैरोल

बता दें, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम अभी हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इससे पहले राम रहीम अक्टूबर 2022 में 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया था।

यह भी पढ़ें: Delhi Govt vs LG: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का आरोप, हर मामले में दिल्ली सरकार को दरकिनार कर रहे एलजी