विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करना चाहता था शख्स, होटल में बर्थडे मनाने के लिए अपनाया खौफनाक तरीका; अब पहुंचा सलाखों के पीछे

By Sonu Rana Edited By: Sonu Suman
Published: Sat, 13 Jul 2024 03:13 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 15 के प्रतीक उर्फ ईशु और ककरौला के रवि को पुलिस ने मोबाइल झपटने के आरोप ...और पढ़ें

द्वारका पुलिस ने दो मोबाइल झपटमार को किया गिरफ्तार।
द्वारका पुलिस ने दो मोबाइल झपटमार को किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो झपटमारों को गिरफ्तार किया
  2. एक आरोपी गर्लफ्रेंड का बर्थडे होटल में मनाने के लिए झपटमारी शुरू की

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो झपटमारों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो मोबाइल व स्कूटी बरामद की है। आरोपितों की पहचान द्वारका सेक्टर 15 के प्रतीक उर्फ ईशु व ककरौला के रवि के रूप में हुई है। आरोपित प्रतीक झपटे हुए मोबाइल फोन को बेचकर कमाए पैसों से अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन एक मशहूर होटल में मनाना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। पैसे के लिए वह झपटमारी करने लगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम को जानकारी मिली थी कि उत्तम नगर इलाके में झपटमारी के दौरान इस्तेमाल स्कूटी पर सवार होकर दो युवक ककरौला पार्क के पास घूम रहे हैं। इसके बाद जाल बिछाकर आरोपितों को पकड़ लिया गया। उनसे दो मोबाइल भी बरामद किए गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मोबाइल झपटने की बनाई योजना

पूछताछ के दौरान प्रतीक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका को इम्प्रेस करने के लिए उसका जन्मदिन एक मशहूर होटल में मनाना चाहता था। लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए उसने अपने दोस्ते के साथ मिलकर मोबाइल झपटने की योजना बनाई व अलग-अलग इलाकों से मोबाइल झपटने लगा। जब तक वह प्रेमिका का जन्मदिन मना पाता, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब जब उसकी प्रेमिका जन्मदिन मनाएगी तो वह जेल में सलाखों के पीछे रहेगा। पुलिस का दावा है कि आरोपितों की गिरफ्तारी से चार आपराधिक मामलों को हल कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- 'वन विभाग ने DDA को पेड़ काटने की नहीं दी अनुमति', दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया जवाब