Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के स्कूल में प्रैक्टिकल लेने आये टीचर पर छात्र ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 04:05 PM (IST)

    दिल्ली के एक सरकारी स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में प्रैक्टिकल लेने आए शिक्षक पर छात्र ने हमला कर दिया। हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    दिल्ली के स्कूल में प्रैक्टिकल लेने आये टीचर पर छात्र ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल में प्रैक्टिकल लेने आये अध्यापक पर छात्र ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। इस हमले में शिक्षक भूदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बीएलके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक, घटना करीब दोपहर पौने एक बजे की है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    नोट- ये स्टोरी अभी-अभी ब्रेक हुई है। खबर से संबंधित तथ्य जुटाए जा रहे हैं और जैसे-जैसे नए तथ्य आते जाएंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। तब तक आप हमारे साथ बने रहें।

    बैंक के बाहर चाकू से हमला कर लूटे थे 6.7 लाख रुपये, एक गिरफ्तार

    उधर, एक अन्य मामले में हरियाणा के बहादुरगढ़ बैंक के बाहर हुई 6.7 लाख की लूट के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक बदमाश को पकड़ लिया है। इसकी पहचान विकास कुमार उर्फ विक्की के तौर पर हुई है। वारदात के समय बदमाशों ने पीड़ित को पिस्टल दिखाने के साथ उस पर चाकू से हमला कर दिया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। स्पेशल सीपी रवींद्र सिंह यादव के मुताबिक,नौ जनवरी को पीडि़त बैंक आफ इंडिया बहादुरगढ़ में 6.7 लाख रुपए जमा करने गए थे। बैंक के बाहर पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उन्हें पिस्टल दिखाई और फिर चाकू से हमला कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया।

    इस वारदात की बाबत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। डीसीपी विचित्र वीर की टीम को इस वारदात में शामिल एक बदमाश के बारे में जानकारी मिली । जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने नांगलोई में छापेमारी कर आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित के पकड़े जाने की जानकारी हरियाणा पुलिस को दे दी गई है। आरोपित विकास कुमार मध्य वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। उसने बारहवीं तक पढ़ाई की है। वह फ्लिपकार्ट के लिए काम करता था। फिलहाल इस मामले में पुलिस को चार अन्य बदमाशों की तलाश है।