Delhi News: यमुना का जलस्तर घटा, लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही हुई शुरू; यात्रियों को मिलेगी राहत
Yamuna Water Level राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कम होने से पुराना लोहा पुल से ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं आज गुरुवार को भी कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। यमुना नदी का जलस्तर में कुछ कमी आने से लगभग 27 घंटे बाद लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पुल खोले जाने के बाद सबसे पहले शाम 07.08 बजे अमृतसर-जयनगर हमसफर एक्सप्रेस इससे होकर गुजरी। उसके बाद पुरानी दिल्ली से शाहदरा होते हुए गाजियाबाद की तरफ जाने वाले अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ।
धीमी गति से गुजरेंगी ट्रेनें
सुरक्षा को ध्यान में रखकर अभी इस पुल से धीमी गति से ट्रेनें गुजरेंगी। मंगलवार शाम 04.17 बजे लोहापुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। लंबी दूरी की ट्रेनों को नई दिल्ली, तिलक ब्रिज के रास्ते चलाया जा रहा था। वहीं, अधिकांश लोकल ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं। मंगलवार को 29 और बुधवार को 41 रद करनी पड़ी जिससे दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी।
यात्रियों को मिलेगी राहत
दिल्ली व आसपास के शहरों से प्रतिदिन काफी संख्या में यात्री लोकल ट्रेनों से यात्रा करते हैं। ट्रेनें रद होने से उन्हें अपने कार्य स्थल आने जाने में परेशानी हुई। अब पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से यात्रियों की परेशानी दूर होगी।
लवे अधिकारियों का कहना है कि यमुना के जल स्तर पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल इससे ट्रेन परिचालन में किसी तरह की परेशानी नहीं है। मंगलवार से ट्रेनें निरस्त होने के कारण रेक उपलब्धता की परेशानी है। इस कारण बृहस्पतिवार को भी कुछ ट्रेनें रद रहेंगी।
बृहस्पतिवार को निरस्त रहने वाली ट्रेनें
दिल्ली-मुरादाबाद विशेष (04350), दिल्ली शामली एक्सप्रेस विशेष (01620) और कालका-दिल्ली एक्सप्रेस (14332) रद रहेगी।
World Heart Day 2022: दिल का रखना है ख्याल, रोजाना करें ये 7 योगासन