Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Update: इन 2 वजहों से दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 26 सालों का रिकॉर्ड

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 30 Oct 2020 10:41 AM (IST)

    Delhi Weather Update इससे पहले राजधानी दिल्ली में 31 अक्टूबर 1994 को 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। वहीं ऑल टाइम रिकॉर्ड 31 अक्टूबर 1937 का है जब न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    Hero Image
    दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों में बढ़ी ठंड।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड में इजाफा होना शुरू हो गया है। पिछले साल 119 साल को रिकॉर्ड तोड़ने वाली सर्दी ने इस बार न्यूनतम तापमान ने 26 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को 1994 के बाद से अक्टूबर की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह न्यूनतम पारे में और कमी आएगी और अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में सर्दी का एक और रिकॉर्ड टूट जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 1994 के बाद अक्टूबर में यह अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 31 अक्टूबर 1994 को 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। वहीं ऑल टाइम रिकॉर्ड 31 अक्टूबर 1937 का है, जब न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि इस माह का सामान्य न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस है।

    मौसम विभाग ने रिकॉर्ड टूटने की बताई 2 वजहें

    वहीं, प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया अक्टूबर में ही इतना कम तापमान जाने और ठंड बढ़ने की मुख्य रूप से 2 वजह हैं। पहली यह कि इन दिनों आसमान साफ चल रहा है। बादल बिल्कुल नहीं हैं। इस तरह के मौसम में गर्मी और सर्दी दोनों तेजी से बढ़ते हैं। दूसरी वजह यह कि हवा इस समय शांत यानी गतिहीन है। इससे सुबह धुंध भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 12 डिग्री रहने की संभावना है।

    वायु प्रदूषण के साथ बढ़ी सर्दी

    गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के चलते वायु प्रदूषण गहराने के साथ-साथ दिल्ली में ठंड भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के ताजा डाटा के मुताबिक, अक्टूबर में ही न्यूनतम तापमान ने 26 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 1994 के बाद से अक्टूबर की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई। एक दो दिन में पारा एक दो डिग्री और नीचे जा सकता है।

     

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो