छुट्टी का दिन होने के कारण व्यापार मेले में शनिवार को भी उमड़ी दर्शकों की भीड़
खरीदारी करने के लिए दर्शकों का रूझान बंगाल मध्य प्रदेश हरियाणा गुजरात केरल तमिलनाडु के पैवेलियनों में भी रहा। अधिकतर दर्शकों ने हाथों के बने उत्पाद गरम कपड़े चटाई टोकरी घर की सजावट से संबंधित सामान चीनी मिट्टी के बर्तन आदि खरीदने में रहा।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शनिवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। इससे मेले में बने सभी राज्यों के पवेलियनों में दर्शकों की भारी भीड़ रही। इस दौरान लोगों को जमकर खरीदारी की। उत्तराखंड पैवेलियन में अधिकतर दर्शक दालें, जम्मू कश्मीर पैवेलियन में गरम कपड़े और पंजाब पैवेलियन में दूध से बने उत्पाद बादाम शेक, दही, खोया, रस मलाई आदि खरीदते नजर आए।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रही भीड़
सुबह 10 बजे से ही दर्शकों का मेले में पहुंचना शुरू हो गया था। इसके बाद शाम पांच बजे तक दर्शकों का आना-जाना लगा रहा। इससे सभी फूड कोर्ट और स्टालों पर भी दर्शकों की भारी भीड़ रही। आंकड़ों की बात करें तो मेलेे में दिन भर में करीब पचास हजार दर्शक पहुंचे थे। दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखते जगह-जगह भीड़ को जमा होने से रोकने के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर की ड्यूटी लगाई गई थी।
इन राज्यों के पवेलियनों पर रही लोगों की भीड़
खरीदारी करने के लिए दर्शकों का रूझान बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, केरल, तमिलनाडु के पैवेलियनों में भी रहा। अधिकतर दर्शकों ने हाथों के बने उत्पाद गरम कपड़े, चटाई, टोकरी, घर की सजावट से संबंधित सामान, चीनी मिट्टी के बर्तन आदि खरीदने में रहा।
रविवार को बढ़ सकती है भीड़
छुट्टी के कारण बढ़ती भीड़ के चलते भारतीय व्यापार संवर्द्धन संगठन (आइटीपीओ) ने रविवार को और भी अधिक भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया है। अगर दर्शकों की संख्या 50 हजार से ज्यादा बढ़ती दिखी तो इसे नियंत्रित करने और कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए दर्शक संख्या को कम किया जा सकता है।
बता दें कि कोरोना के कारण पिछले साल विश्व व्यापार मेला नहीं लग पाया था। सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी थी; इस बार कोविड के मामले कम होने के कारण इसे लग