डीयू भी अब जेएनयू की तरह इंटीग्रेटेड कैंपस में होगा तब्दील
डीयू को 2021 को स्थापित हुए 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इससे पहले इंडिग्रेटेड कैंपस में डीयू के नॉर्थ कैंपस को तब्दील करने की दिशा काम किया जाएगा।
नई दिल्ली [राहुल मानव]। Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) भी अब जेएनयू की तरह इंटीग्रेटेड कैंपस में तब्दील हो जाएगा। शुक्रवार एवं शनिवार को डीयू की सर्वोच्च संविधान निकाय - कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। अगले एक साल में इसकी कार्य योजना तैयार की जाएगी।
डीयू 2021 में स्थापना के 100 साल पूरे करेगा
डीयू को 2021 को स्थापित हुए 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इससे पहले इंडिग्रेटेड कैंपस में डीयू के नॉर्थ कैंपस को तब्दील करने की दिशा काम किया जाएगा। डीयू के ईसी के सदस्यों ने इसकी जानकारी दी। ईसी सदस्य वी एस नेगी ने इस बारे में विस्तार से बताया।
ये हैं मुख्य बिंदु -
- - डीयू के नॉर्थ कैंपस में बाहर के ट्रैफिक की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सिर्फ डीयू से जुड़े वाहन ही नॉर्थ कैंपस में प्रवेश ले सकेंगे।
- - डीयू की और से नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, पुलिस एवं अन्य एजेंसियो के साथ मिलकर ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाएगी कि डीयू के अंदर आने वाले ट्रैफिक को कमला नगर या किसी और रूट पर जाने के लिए अंडरपास तैयार किया जाए या ट्रैफिक का डायवर्जन किया जाए।
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ना बच्चों के लिए एक सपना जैसा होता है। यह देश्-दुनिया में अपने नाम की छाप छोड़ चुका है। यहां पर पढ़ाई के लिए देश भर के बच्चे अप्लाई करते हैं। अभिभावक भी यहां अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
31 अक्टूबर से इंडिया गेट पर जुटेंगे देश भर के KV के छात्र, PM मोदी के सपने को करेंगे साकार
अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा पार्टी में शुरू करेंगे नई परंपरा, जानिए दीपावली को क्या करेंगे खास