Move to Jagran APP

कांग्रेस का आप पर तंज, कहा - केजरीवाल सरकार ने आज तक एक ईंट भी नहीं जोड़ी है

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आज दो मोर्चो पर लड़ाई लड़नी होगी। एक तरफ भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी है जो लोगों को भ्रमित कर रही है।

By Edited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 09:18 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 10:05 PM (IST)
कांग्रेस का आप पर तंज, कहा - केजरीवाल सरकार ने आज तक एक ईंट भी नहीं जोड़ी है
कांग्रेस का आप पर तंज, कहा - केजरीवाल सरकार ने आज तक एक ईंट भी नहीं जोड़ी है

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में प्रवेश से प्रदेश कांग्रेस को भी नई ऊर्जा मिली है। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी के तमाम पूर्व विधायकों, पार्षदों और प्रत्याशियों ने बाकायदा एक प्रस्ताव पास कर इसके लिए पार्टी हाईकमान राहुल गांधी का आभार जताया है। प्रस्ताव को संयुक्त रूप से तीन पूर्व विधायकों सुभाष चोपड़ा, राजकुमार चौहान व डॉ. बिजेंद्र सिंह ने रखा व सभी पूर्व विधायकों ने हाथ उठाकर इसका समर्थन किया।

loksabha election banner

इसके बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुलाई गई पूर्व विधायकों, पार्षदों एवं प्रत्याशियों की इस बैठक में शीला दीक्षित ने सभी से चुनाव में जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज कठिन दौर से गुजर रही है। इसलिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत से पार्टी की जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आज दो मोर्चो पर लड़ाई लड़नी होगी। एक तरफ भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी है जो लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 15 वर्षो में दिल्ली का जो विकास किया था, केजरीवाल सरकार ने उसमें आज तक एक ईंट भी नहीं जोड़ी है।

इसके विपरीत वह सरकारी खजाने से विज्ञापन देकर लोगों में झूठा भ्रम फैला रही है। जबकि कांग्रेस ने अपनी सरकार के कार्यकाल में सरकारी पैसे का दुरुपयोग कभी नहीं किया। दीक्षित ने कहा कि लोगों को यह समझाने की जरूरत है कि कांग्रेस पार्टी में और आम आदमी पार्टी में क्या फर्क है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने पिछले चार वर्षों में कोई नया अस्पताल नहीं खोला, कोई नया फ्लाईओवर, अंडरब्रिज नहीं बनवाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इनको बखूबी जान गई है और आने वाले लोकसभा चुनावों में इन्हें सबक भी सिखाएगी।

बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, राजेश लिलोथिया, पूर्व मंत्री डॉ एके वालिया, मंगतराम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी, डॉ. नरेंद्र नाथ, डॉ. योगानन्द शास्त्री, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, प्रवक्ता जितेंद्र कोचर, पूर्व विधायक नसीब सिंह, विजय लोचव, वीर सिंह धींगान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.