दिल्ली-NCR के इन 25 मेट्रो स्टेशन पर चल रहे नेक काम में आप भी दीजिए योगदान
डीएमआरसी ने दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन यह दान उत्सव शुरू किया है। आठ दिसंबर तक संबंधित स्टेशनों पर लोग किताब व स्टेशनरी का सामान दान कर सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को विश्वस्तरीय परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने वाले दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने जरूरतमंद बच्चों के लिए अनोखी पहल शुरू की है। डीएमआरसी ने इसे दान उत्सव नाम दिया है। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर में 25 मेट्रो स्टेशन चिह्नित कर वहीं कियोस्क बनाए गए हैं। यहां लोग किताबें व स्टेशनरी का सामान दान कर सकते हैं, जिसे डीएमआरसी जरूरतमंद बच्चों को वितरित करेगा। ऐसे में कोई भी मेट्रो स्टेशनों पर किताब, कॉपी, पेंसिल इत्यादि दान कर जरूरतमंद बच्चों का सहरा बन सकता है।
डीएमआरसी ने दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन यह दान उत्सव शुरू किया था। आठ दिसंबर तक संबंधित स्टेशनों पर लोग किताब व स्टेशनरी का सामान दान कर सकते हैं। इसके अलावा डीएमआरसी अपने आवासीय कॉलोनियों में भी दान उत्सव का यह अभियान चलाएगा। इससे मेट्रो के कर्मचारी भी इस दान उत्सव का हिस्सा बन सकेंगे।
डीएमआरसी का कहना है कि एकत्रित किताबें व स्टेशनरी का सामान गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को वितरित किया जाएगा। इसके अलावा पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे मेट्रो संग्रहालय देखने के लिए आते हैं। इन बच्चों को भी डीएमआरसी किताबें वितरित करेगा।
- इन स्टेशनों पर कर सकते हैं किताबें व स्टेशनरी दान
- शाहदरा
- सीलमपुर
- नेताजी सुभाष प्लेस
- रोहिणी सेक्टर-18
- रोहिणी सेक्टर-19
- जीटीबी नगर
- विश्वविद्यालय
- कश्मीरी गेट
- राजीव चौक
- केंद्रीय सचिवालय
- आइएनए
- हौजखास
- साकेत
- कुतुब मीनार
- एमजी रोड
- सिकंदरपुर
- हुडा सिटी सेंटर
- नोएडा सिटी सेंटर
- बॉटेनिकल गार्डन
- कीर्ति नगर
- राजौरी गार्डन
- द्वारका सेक्टर-12
- द्वारका सेक्टर-21
- कालकाजी मंदिर
- लाजपत नगर
- शिवाजी स्टेडियम
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक