Move to Jagran APP

Delhi: सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर आईसी वर्मा को पद्मश्री सम्मान, सूची में दिल्ली के इकलौते चिकित्सक

सरकार ने पद्म पुरस्कार पाने वाले नामों की घोषणा कर दी है। कुल 26 व्यक्तियों को पद्म विभूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर आईसी वर्मा को भी पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaPublished: Wed, 25 Jan 2023 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 12:01 AM (IST)
Delhi: सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर आईसी वर्मा को पद्मश्री सम्मान, सूची में दिल्ली के इकलौते चिकित्सक
डॉक्टर आईसी वर्मा दिल्ली के इकलौते डॉक्टर है जिनका इस सूची में नाम है।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। देश में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सरकार ने प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार पाने वाले नामों की घोषणा कर दी है। कुल 26 व्यक्तियों को पद्म विभूषण और पद्म श्री से उनके संबंधित क्षेत्रों में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से किसी एक से सम्मानित किया जाएगा है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर आईसी वर्मा को भी पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा। डॉक्टर आईसी वर्मा दिल्ली के इकलौते डॉक्टर है जिनका इस सूची में नाम है।  

loksabha election banner

इस घोषणा को लेकर डॉक्टर वर्मा ने कहा, ''मैं इस महान सम्मान के लिए चुने जाने पर बहुत प्रसन्न हूं। जेनेटिक बीमारियां हमारे समाज पर एक बड़ा बोझ रही हैं, हमें अनुसंधान पर अधिक ध्यान देना चाहिए।''

WHO की समिति के भी सदस्य है डॉक्टर वर्मा

डॉक्टर आईसी वर्मा ने 1996 में एम्स छोड़ दिया था और अब नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में जेनेटिक चिकित्सा विभाग के प्रमुख हैं। वह पिछले 20 वर्षों से जिनेवा में डब्ल्यूएचओ के लिए जेनेटिक डिसॉडर की सलाहकार समिति के सदस्य हैं। डॉक्टर वर्मा HUGO की समिति के भी सदस्य हैं। इसके अलावा डॉक्टर वर्मा भारतीय मानव जेनेटिक सोसाइटी के अध्यक्ष, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के भी सदस्य है। 

यह भी पढ़ें- Padma Awards 2023: मुलायम सिंह, एसएम कृष्णा और जाकिर हुसैन सहित 6 विभूतियों को मिलेगा पद्म विभूषण

यह भी पढ़ें- Padma Shri Award 2023: रवीना टंडन और आरआरआर के म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी को मिलेगा पद्मश्री अवॉर्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.