चश्मा लगाने वालों को क्यों नहीं इस्तेमाल करना चाहिए फेस शील्ड, बता रही हैं डॉक्टर निशिता वशिष्ठ
कुछ लोग बेवजह फेस शील्ड का प्रयोग करते हैं। खासतौर से चश्मा लगाने वाले लोगों को फेस शील्ड का प्रयोग नहीं करना चाहिए। फेस शील्ड से केवल आंखों का बचाव होता है जो चश्मा का प्रयोग करने से भी होता है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ देश-दुनिया में जंग जारी है। लोग कोरोना से बचने के लिए तरह-तरह की युक्ति अपना रहे हैं। इस बीच डॉ. निशिता वशिष्ठ दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोविड-19 अस्पताल के आइसीयू में पिछले तीन महीनों से कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार करने वाली डॉक्टर निशिता वशिष्ठ का कहना है कि चश्मा लगाने वालों को फेस शील्ड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।डॉक्टर निशिता वशिष्ठ ने बताया कि कुछ लोग बेवजह फेस शील्ड का प्रयोग करते हैं। खासतौर से चश्मा लगाने वाले लोगों को फेस शील्ड का प्रयोग नहीं करना चाहिए। फेस शील्ड से केवल आंखों का बचाव होता है, जो चश्मा का प्रयोग करने से भी होता है। वहीं, फेस शील्ड का दो से अधिक बार प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। इससे संक्रमण का अधिक खतरा रहता है। लोग लापरवाही करते हैं कि एक ही फेस शील्ड को कई-कई दिनों तक प्रयोग में लाते हैं। इसके स्थान पर लोग अगर अच्छे से मास्क का प्रयोग करेंगे तो वह कोरोना संक्रमण से बच सकते हैं।
मास्क का इस्तेमाल करना अनिवार्य
निशिता वशिष्ठ ने बताया कि इन दिनों बहुत सारे लोग मास्क का प्रयोग नहीं करते हैं, जिसके कारण वह संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में आए अधिकतर मरीज ऐसे ही हैं, जिन्होंने मास्क लगाने में बहुत लापरवाही बरती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इन दिनों प्रदूषण और कोरोना से बचने के लिए एन-95 मास्क का प्रयोग करना चाहिए, जो उन्हें दोनों चीजों से बचा सकता है। इस मास्क का प्रयोग करने वाले लोगों को रोजाना इसका इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। उन्हें दो से तीन मास्क खरीदने चाहिए, जिन्हें वह बदल-बदल कर पहनेगे तो वह उनके लिए सुरक्षित रहेगा। एन-95 मास्क को धोना नहीं चाहिए।
सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल सिर्फ एक बार करें
उन्होंने कहा कि लोगों को सर्जिकल मास्क को भी नहीं धोना चाहिए। उसको भी एक बार प्रयोग के बाद फेंक देना चाहिए। वहीं, कपड़े का मास्क और गमछा प्रयोग करने वाले लोगों को उसे रोजाना गर्म पानी से धोना चाहिए, जिसके बाद ही अगले दिन उस मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
मास्क पहनकर देखें फिल्म
निशिता ने बताया कि बृहस्पतिवार से सिनेमाघर खुल जाएंगे। ऐसे में लोगों को अभी फिल्म देखने के लिए नहीं जाना चाहिए। अगर कोई जाता भी है तो उसे मास्क पहनाना चाहिए।
फेस शील्ड तभी कारगर साबित हो सकता है। जब आप फेस शील्ड के साथ मास्क पहनते हैं। अगर आप बिना मास्क के फेस शील्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे न केवल आप बल्कि आपके आसपास के लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो