Move to Jagran APP

Delhi Metro: जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो लाइन पर शुरू हुआ तीसरे डबल डेकर कॉरिडोर का काम, जाम से मिलेगी मुक्ति

दिल्ली में लोगों को जाम मुक्ति दिलाने के लिए डीएमआरसी एक दो नहीं बल्कि तीन डबल डेकर कॉरिडोर तैयार किए जा रहे हैं। मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के लिए निर्माणाधीन तीनों कारिडोर पर ये डबल डेकर कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavPublished: Sat, 04 Feb 2023 08:07 AM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2023 08:07 AM (IST)
Delhi Metro: जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो लाइन पर शुरू हुआ तीसरे डबल डेकर कॉरिडोर का काम, जाम से मिलेगी मुक्ति
DMRC: third double decker corridor work will start on Janakpuri-RK Ashram metro line. photo source @jagran photo.

रणविजय सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली में जाम मुक्त परिवहन सुविधा के लिए एक, दो नहीं, बल्कि तीन डबल डेकर कारिडोर बनाए जा रहे हैं। फेज चार में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के लिए निर्माणाधीन तीनों कारिडोर पर ये डबल डेकर कारिडोर बनाए जा रहे हैं। मजलिस पार्क-मौजपुर मेट्रो लाइन पर यमुना विहार से भजनपुरा के बीच पहले डबल डेकर कारिडोर का काम 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

loksabha election banner

छह लाइन का होगा फ्लाईओवर

इस पर फ्लाईओवर छह लेन का होगा। तुगलकाबाद-एरोसिटी मेट्रो लाइन पर संगम विहार से खानपुर के बीच दूसरे डबल डेकर कारिडोर के पिलर बनाने का काम चल रहा है। यह फ्लाईओवर भी छह लेन का होगा। तीसरा डबल डेकर कारिडोर जनकपुरी पश्चिम आरके आश्रम कारिडोर पर आजादपुर से अशोक विहार के बीच बनेगा।

डबल कॉरिडोर पर काम शुरू

डीएमआरसी ने इस डबल डेकर कॉरिडोर का काम भी शुरू कर दिया है। डीएमआरसी का कहना है कि आजादपुर से डरावल नगर के बीच करीब दो किमी का फ्लाईओवर बनेगा। आजादपुर से अशोक विहार के बीच इसका 880 मीटर हिस्सा डबल डेकर होगा। इस फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो का कारिडोर बनाया जाएगा।

यह सबसे छोटा और सबसे कम ऊंचा डबल डेकर कारिडोर होगा। सड़क से 17.21 मीटर की ऊंचाई पर सबसे ऊपर मेट्रो कारिडोर बनेगा। सड़क व मेट्रो कारिडोर के बीच में सिंगल पिलर पर चार लेन का फ्लाईओवर बनेगा।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: तेज धूप से चढ़ा पारा, सामान्य से 3 डिग्री अधिक तापमान दर्ज; कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.